विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संत प्रेमानंद को लेकर महिला के ऑडियो ने फैलाई सनसनी, श्रीराधा केलिकुंज आश्रम से आई सफाई

By Vipin Parashar Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 16 Nov 2026 06:28 PM (IST)

सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद को लेकर एक महिला के ऑडियो ने खलबली मचा दी है, जिसमें वह गुरु पर ...और पढ़ें

संत प्रेमानंद पर लगाए गए आरोप के संबंध में श्री राधाकेलिकुंज ट्रस्ट की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

संत प्रेमानंद पर लगाए गए आरोप के संबंध में श्री राधाकेलिकुंज ट्रस्ट की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

HighLights

  1. आश्रम ने ऑडियो को एआई-जनित और भ्रामक बताया।

  2. भक्तों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की गई।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। संत प्रेमानंद को लेकर सोशल प्लेटफार्म पर प्रसारित एक ऑडियो ने खलबली मचा दी है। प्रसारित ऑडियो में महिला खुद को संत प्रेमानंद की दीक्षित शिष्या बता रही है और अपने ही गुरू पर उनके चरित्र को लेकर संगीन आरोप भी लगा रही है। सोशल प्लेटफार्म पर ऑडियो प्रसारित होते ही संत प्रेमानंद के अनुयायियों में हड़कंप मच गया। तीर्थनगरी में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हो गई।

जबकि संत प्रेमानंद के आश्रम से संचालित इंटरनेट प्लेटफार्म पर संदेश जारी कर इस ऑडियो को पूरी तरह भ्रामक, अप्रमाणित एवं तथ्य विकृत सामिग्री बताया है। आश्रम का कहना है एआई एवं अन्य डिजिटल तकनीक का दुरुपयोग कर फर्जी, कृत्रिम अथवा छेड़छाड़युक्त ऑडियो वीडियो सामग्री तैयार करने के संकेत सामने आए हैं, जो संत प्रेमानंद की छवि को धूमिल करने, गरिमा को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से प्रसारित की जा रही हैं।

राधानाम का प्रचार-प्रसार व अपने प्रवचनों से दुनियाभर के य़ुवाओं का हृदय परिवर्तन कर उन्हें आध्यात्मिक राह पर चलने को मजबूर करने वाले संत प्रेमानंद का विवाद पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले दिनों उनके शिष्य रसिक दुलारी शरण की आत्महत्या के बाद संत प्रेमानंद और उनका शिष्य परिकर विवादों के घेरे में आ गया। विवाद यहीं नहीं थमे, श्रीराधा केलिकुंज पर आए दिन लोग अपने बच्चों को तलाशने के लिए पहुंचने लगे।

ऐसे में दो परिवारों के बेटे उन्हें सकुशल बरसाना व प्रयागराज में मिल गए। जिनके बादे में स्वजनों द्वारा कहा जा रहा था कि उनके बेटे श्रीराधा केलिकुंज में हैं। मामला अभी शांत ही हुआ था कि रविवार की शाम सोशल मीडिया में प्रसारित हुए एक ऑडियो ने फिर खलबली मचा दी है। एक महिला जो खुद को संत प्रेमानंद की दीक्षित शिष्या बता रही है और उनके बारे में ऐसी बातें उजागर कर रही है।

जिनसे संत प्रेमानंद के प्रति जो आस्था श्रद्धालुओं में बनी है, उसकी धज्जियां उड़ाई जा सकें। लेकिन, संत प्रेमानंद के आश्रम के आश्रम श्रीराधा केलिकुज द्वारा सोशल प्लेटफार्म पर प्रसारित संदेश में स्पष्ट करते हुए ऑडियो को पूरी तरह भ्रामक, अप्रमाणित एवं तथ्य विकृत सामग्री बताया है।

आश्रम का कहना है एआई एवं अन्य डिजिटल तकनीक का दुरुपयोग कर फर्जी, कृत्रिम अथवा छेड़छाड़युक्त ऑडियो वीडियो सामग्री तैयार करने के संकेत सामने आए हैं, जो संत प्रेमानंद की छवि को धूमिल करने, गरिमा को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से प्रसारित की जा रही हैं।

संदेश में भक्तों से ऐसी भ्रामक, अफवाह, अप्रमाणिक आरोप, संदिग्ध वीडियो, ऑडियो अथवा इंटरनेट प्लेटफार्म के संदेश पर बिना उचित एवं विश्वसनीय पुष्टि के विश्वास न करें और न ही आगे प्रसारित करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।