Move to Jagran APP

भगवा में रंग में डूबी मैराथन यात्रा का भव्य स्वागत

भाजपा महिला मोर्चा की महिला सशक्तीकरण यात्रा का रैपुरा जाट पर भव्य स्वागत

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 11:38 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 11:38 PM (IST)
भगवा में रंग में डूबी मैराथन यात्रा का भव्य स्वागत
भगवा में रंग में डूबी मैराथन यात्रा का भव्य स्वागत

जासं, मथुरा: नारी सशक्तीकरण का संदेश लेकर ग्वालियर से दिल्ली के लिए निकली भाजपा महिला मोर्चा की मैराथन दौड़ यात्रा आगरा से चलकर मथुरा पहुंच गई। जिले की सीमा के गांव रैपुरा जाट पर भगवा रंग में डूबी भीड़ और जोशीले नारों के बीच ऊर्जा मंत्री ने यात्रा का स्वागत किया।

loksabha election banner

दिल्ली से सीधे यात्रा में भाग लेने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरुण ¨सह भी ¨हदुस्तान कालेज पर पहुंचे। यहां महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरुण ¨सह ने कहा कि आज का महिला सशक्तीकरण नए आयाम स्थापित कर रहा है। भाजपा हमेशा महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता व विकास के लिए समर्पित रही है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कार्यकर्तओं से कहा कि बूथ सशक्तीकरण के लिए नवमतदाताओं को बूथ से जोड़ा जाएगा। भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है बूथ जीतो-चुनाव जीतो। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा। यहां से मैराथन यात्रा को प्रदेश अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

टाउनशिप पहुंची यात्रा का युवा मोर्चा ने स्वागत किया। यहां से यात्रा गोवर्धन चौराहे, भूतेश्वर चौराहे, डीग गेट, मसानी चौराहे होते हुए वृन्दावन रवाना हो गई। यात्रा में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक का¨रदा ¨सह, पूरन प्रकाश, महापौर मुकेश आर्यबंधु, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार, मुकेश खंडेलवाल, देवेंद्र शर्मा, भुवन भूषण कमल, ¨चताहरण चतुर्वेदी, सिद्धार्थ लोधी सुषमा अग्रवाल, मधु शर्मा, मीरा मित्तल, लता अग्रवाल, मोहिनी शर्मा, नीलम पांडेय, दीपा अग्रवाल, प्रदीप गोस्वामी, जनार्दन शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.