Move to Jagran APP

मौसम ने फिर मारी पलटी, चलीं बर्फीली हवाएं

शनिवार सुबह मौसम ने करवट बदल ली, सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और दोपहर तक बादल छाए रहे। बर्फीली हवा चलती रही और ओस टपकती रही,दिनभर गलन बनी रही। सर्द हवा चलने से लोग ठंड में सिकुड़ते दिखे। बच्चों को तैयार होने और स्कूल जाने में असुविधा हुई। दोपहर तक धूप नहीं खिली और लोग अलावों पर तापते दिखे। किसान ¨चतित दिखे कि कहीं बारिश न हो जाए। जानकार मौसम बदलने का कारण पहाड़ों पर बर्फबारी होना मान रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 11:36 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 11:36 PM (IST)
मौसम ने फिर मारी पलटी, चलीं बर्फीली हवाएं
मौसम ने फिर मारी पलटी, चलीं बर्फीली हवाएं

मथुरा: शनिवार सुबह मौसम ने करवट बदल ली, सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और दोपहर तक बादल छाए रहे। बर्फीली हवा चलती रही और ओस पड़ती रही। दिन भर तेज हवा चलती रही और गलन बनी रही। सर्द हवा चलने से लोग ठंड में ठिठुरते दिखे। दोपहर तक धूप नहीं खिली और लोग अलावों पर तापते दिखे। किसान ¨चतित दिखे कि कहीं बारिश न हो जाए। जानकारों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मौसम में बदलाव आया है।

loksabha election banner

मौसम का असर बाजार पर दिखा, दुकानों पर सन्नाटे रहे। गांवों में ग्रामीण और किसान बदलते मौसम को लेकर अलाव पर चर्चा करते दिखे। सुबह से ही सर्द हवाओं के साथ बढ़ी गलन से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते नजर आए। शाम ढलते ही तेज गलन के चलते अधिकांश लोग घरों में कैद हो गए।

मौसम में आ‌र्द्रता 72,

तापमान अधिकतम 19,

न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.