विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वृंदावन में महिलाओं को होना पड़ रहा शर्मसार, चेंजिंग रूम से कपड़ा गायब; यमुना घाट पर कैसे बदलें कपड़े

By Vipin Parashar Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 19 Nov 2026 03:20 PM (IST)

वृंदावन के यमुना घाटों पर महिला श्रद्धालुओं को कपड़े बदलने में परेशानी हो रही है क्योंकि छठ पूजा के बाद ...और पढ़ें

यमुना घाट पर बनाए गए चेंजिंग रूम का हाल। केवल बल्लियां बची हैं, कपड़ा गायब है।

यमुना घाट पर बनाए गए चेंजिंग रूम का हाल। केवल बल्लियां बची हैं, कपड़ा गायब है।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। महिला सुरक्षा और सम्मान के दावों के बीच धर्मनगरी वृंदावन में यमुना स्नान करने आने वाली महिला श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधा के लिए भी जूझना पड़ रहा है। छठ पूजा महोत्सव के दौरान नगर निगम ने यमुना किनारे महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनवाए थे।

इससे कार्तिक नियम सेवा करने वाली महिला श्रद्धालुओं को भी काफी सहूलियत मिली, लेकिन छठ पूजा संपन्न होते ही नगर निगम ने इनकी सुध लेना बंद कर दिया। अब चेंजिंग रूम पर कपड़े की जगह केवल बल्लियां दिखाई दे रही हैं। ऐसे में सवाल है कि महिलाएं खुले में खड़ी बल्लियों के बीच अपनी निजता कैसे सुरक्षित रख पाएंगी।

कार्तिक महीने में देश-दुनिया से हजारों श्रद्धालु वृंदावन में रहकर नियम सेवा कर रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या महिलाओं की भी है, जो प्रतिदिन भोर में यमुना स्नान और पूजन के लिए घाटों पर पहुंचती हैं। 24 नवंबर तक चलने वाली कार्तिक नियम सेवा के दौरान प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं यमुना में स्नान कर रही हैं। स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम उनके लिए बड़ी सुविधा थे।

छठ पूजा महोत्सव के समय नगर निगम ने यमुना किनारे अस्थायी चेंजिंग रूम तैयार कराए थे। इन पर कपड़ा लगाकर महिलाओं की निजता का ध्यान रखा गया था। लेकिन पर्व समाप्त होने के बाद इनकी देखरेख नहीं की गई। धीरे-धीरे चेंजिंग रूम का कपड़ा उखड़ गया और अब सिर्फ बल्लियों का ढांचा बचा है। ऐसे में महिला श्रद्धालुओं के सामने कपड़े बदलने की समस्या खड़ी हो गई है।

इस अव्यवस्था पर रचनात्मक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक पाराशर ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। महिला सशक्तीकरण केवल नारों से नहीं, सुविधाओं से होगा। वृंदावन में महिलाओं को कपड़े बदलने जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं मिल पा रही।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।