विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वीकेंड पर वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, बांके बिहारी मंदिर की हर सड़क हुई जाम

By Sanjay Pandey Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 14 Nov 2026 06:56 PM (IST)

दिवाली के बाद पहले वीकेंड पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे बांके बिहारी मंदिर के आसपास की ...और पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़।

बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़।

HighLights

  1. दिवाली के बाद वीकेंड पर वृंदावन में भारी भीड़ उमड़ी।

  2. पुलिस के प्रयास भीड़ के सामने नाकाफी साबित हुए।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन में वीकेंड पर श्रद्धालुओं और भक्तों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि सारी यातायात व्यवस्था धरी रह गई। शनिवार सुबह से ही ठाकुर बांके बिहारी के दर्शनों के लिए मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। वहीं मंदिर की ओर जाने वाला हर रास्ता, हर गली चोक हो गई।

इसके अलावा श्रद्धालुओं के वाहनों की बढ़ती संख्या से नगर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों और तिराहे-चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। वैसे तो शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आमद से हमेशा ही यह स्थिति निर्मित होती है, लेकिन इस बार दिवाली के बाद पड़े इस वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से नगर की पूरी यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई।

खासतौर से बांके बिहारी मंदिर जाने वाला हर रास्ता, हर गली जाम नजर आई। हालांकि पुलिसकर्मी सुबह से ही मुस्तैद नजर आए और जाम खुलवाने में जुटे रहे, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या के सामने पुलिस के तमाम प्रयास नाकाफी साबित हुए।

सीओ वृंदावन संदीप कुमार के मुताबिक वीकेंड को भीड़ उमड़ने का अंदेशा था, इसलिए पुलिस की सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद थीं। हालांकि कहीं कहीं जाम देखने को मिला, लेकिन यह स्थिति घंटों जाम वाली नहीं थी। सड़कों पर रेंग रेंगकर ही सही पर यातायात चालू रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।