विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banke Bihari मंदिर में दर्शन का समय बदला, वृंदावन में गुरुवार से लागू हो जाएगी बदली व्यवस्था

By Vipin ParasharEdited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 26 Oct 2022 09:51 PM (IST)

Vrindavan News ठा. बांकेबिहारी मंदिर में ऋतु के अनुसार भोगराग सेवा और दर्शन समय में परिवर्तन होता है। शीतकाल आरंभ ...और पढ़ें

Vrindavan News: वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में गुरुवार को दर्शन का समय बदल जाएगा।
Vrindavan News: वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में गुरुवार को दर्शन का समय बदल जाएगा।

वृंदावन, संवाद सहयोगी। ठाकुर बांकेबिहारी की भोगराग सेवा में बदलाव गुरुवार से हो जाएगा। अब ठाकुरजी को अर्पित होने वाले भोग में गरिष्ठ पदार्थों की मात्रा में इजाफा करने के साथ पंचमेवा भी परोसा जाएगा। गुरुवार से अब मंदिर के पट सुबह 8.45 बजे खुलेंगे, जबकि इससे पहले सुबह 7.45 बजे खुलते थे और दोपहर 12 बजे के बजाय अब एक बजे तक आराध्य दर्शन देंगे। इसी तरह शाम को भी एक घंटे जल्दी 4.30 बजे दर्शन खुलेंगे, जबकि पहले 5.30 बजे खुलते थे, शाम को 8.30 बजे पट बंद होंगे, अब तक 9.30 बजे तक दर्शन होते थे। ये दर्शन समय अब होली यही रहेगा।

ठा. बांकेबिहारी मंदिर में ऋतु के अनुसार भोगराग सेवा और दर्शन समय में परिवर्तन होता है। मंदिर सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया ठाकुरजी को सर्दी का प्रभाव न पड़े, इसलिए विशेष इंतजाम होते। ठाकुरजी के भोग में अब तक दूध-दूही और शीतल पदार्थों की मात्रा अधिक रहती थी। अब गरिष्ठ पदार्थ, गर्म दूध परोसा जाएगा। पंचमेवा की मात्रा भी बढ़ाई जाएगी। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया गुरुवार से मंदिर के दर्शन समय में बदलाव हो जाएगा।