विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में हेड कांस्टेबल ने सूजा घोंपकर पंचर किया बाइक का टायर, वीडियो वायरल होने पर हुए सस्पेंड

Published: Fri, 21 Aug 2026 06:08 AM (IST)

वृंदावन में एक हेड कांस्टेबल ने बाइक सवार के टायर को सूजे से पंचर कर दिया, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया।

HighLights

  1. हेड कांस्टेबल ने बाइक का टायर सूजे से पंचर किया।

  2. घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ।

  3. एसएसपी ने हेड कांस्टेबल को तत्काल निलंबित किया।

संवाद सूत्र, वृंदावन। वृंदावन में पुलिसकर्मी की दबंगई मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। रमणरेती चौकी के पास का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ।

इसमें एक पुलिसकर्मी सरेराह बाइक सवार के टायरों को सूजे से पंचर करता हुआ दिखाई दे रहा था। पीड़ित युवक द्वारा लगातार हाथ जोड़ने और छोड़ने की गुहार लगाने के बावजूद पुलिसकर्मी का दिल नहीं पसीजा और उसने एक के बाद एक कई बार टायर में सूजा घोंप दिया।

इस घटना का वीडियो सामने आते ही खाकी की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई।

सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि जांच में प्रसारित वीडियो की पुष्टि हुई है। यह गैर-जिम्मेदाराना कृत्य वृंदावन थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव द्वारा किया गया था। मामले की जांच रिपोर्ट एसएसपी को प्रेषित की गई। इसके बाद एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरक्षी सुनील कुमार यादव को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- अवैध निर्माण पर LDA ने शिकायतकर्ता को ही थमाया नोटिस, जनता अदालत में मिली 38 शिकायतें