विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli: संन्यास लेने के बाद संत प्रेमानंद से मिलने पत्नी अनुष्का संग पहुंचे विराट कोहली

Published: Tue, 13 May 2025 09:53 AM (IST)Updated: Tue, 13 May 2025 12:46 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज से मिलने आश्रम श्री राधाकेलीकुंज ...और पढ़ें

विराट कोहली ने वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात की। जागरण
विराट कोहली ने वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात की। जागरण

जागरण संवाददाता, मथुरा। वृंदावन के संत प्रेमानंद से मंगलवार सुबह आशीर्वाद लेने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आश्रम श्री राधाकेलीकुंज पहुंचे। करीब साढ़े तीन घंटे से भी अधिक समय तक वह आश्रम में रहे। इस दौरान उन्होंने संत प्रेमानंद से आध्यात्मिक चर्चा की। 

विराट कोहली संत प्रेमानंद से तीसरी बार मिलने पहुंचे हैं। इससे पहले वह चार जनवरी 2023 को संत प्रेमानंद से पहली बार मिले थे। इसके बाद फिर इसी साल दस जनवरी को पहुंचे। विराट कोहली वृंदावन के होटल रेडिसन में रुके हैं। 

विराट ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। पूर्व में संत प्रेमानंद से जब विराट कोहली मिले थे, तब उन्होंने पूछा था कि असफलता से बाहर कैसे निकलें। तब संत प्रेमानंद ने कहा कि अभ्यास जारी रखें। विराट सुबह करीब छह बजे आश्रम पहुंचे और फिर साढ़े नौ बजे वहां से निकले। 

केलिकुंज आश्रम से निकलने के बाद विराट कोहली बाराह घाट के निकट रहने वाले संत प्रेमानंद के गुरु गौरांगी शरण से भी मिले। यहां पांच मिनट उन्होंने गौरांगी शरण से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli पहुंचे वृंदावन, पत्नी अनुष्का संग लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद; 1300 से ज्‍यादा KM का सफर किया तय