विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माथे पर तिलक, गले में तुलसी माला... IPL जीत के बाद संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का; एकांतवास में की मुलाकात

Published: Tue, 02 Jun 2026 12:39 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2026 01:37 PM (IST)

आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन में संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे। उन्होंने यमुना किनारे ...और पढ़ें

HighLights

  1. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे।

  2. आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद संत प्रेमानंद से मिले।

  3. यमुना किनारे कुटिया में आध्यात्मिक चर्चा की।

संवाद सूत्र, वृंदावन(मथुरा)। आईपीएल की ट्रॉफी जीतकर एक बार फिर विराट कोहली संत प्रेमानंद की शरण में पहुंचे हैं। लेकिन, इस बार विराट और अनुष्का श्री राधा केली कुंज के बजाय यमुना किनारे एकांतवास में रह रहे संत प्रेमानंद के पास कुटिया में पहुंचकर दोनों ने आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा की।

वृंदावन से वायरल हुआ है जहां वे मास्क पहने हुए प्रेमानंद जी के आश्रम जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का ने पिंक कलर का सूट और उस पर लाल चुनरी ओढ़ रखी थी। विराट कोहली सादगी भरे अंदाज में पहुंचे। उनके गले में तुलसी की माला थी और माथे पर तिलक था। विराट कोहली ब्राउन टीशर्ट और ट्राउजर में नजर आए। 

यमुना किनारे कुटिया में गुरुदेव से विराट अनुष्का ने लिया आशीर्वाद

क्रिकेटर विराट कोहली एवं अनुष्का शर्मा सोमवार की शाम वृंदावन पहुंचे और होटल रेडिशन में ठहरे। मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे होटल से निकलकर यमुना खादर में एकांतवास में रह रहे संत प्रेमानंद की कुटिया में पहुंचे। 

दोनों को आश्रम के संत ही संत प्रेमानंद की कुटिया तक लेकर पहुंचे। यहां विराट और अनुष्का ने कुटिया में एकांतवास पर संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा की।

virat small

विराट कोहली और अनुष्का की तस्वीर। 

दो दिन पहले जीती थी ट्रॉफी

बता दें कि आईपीएल में आरसीबी बेंगलुरु के फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए विराट कोहली ने टीम को जीत दिलाई थी। आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे। विराट इससे पहले भी चार बार वृंदावन में संत के आश्रम में आ चुके हैंैं।