Move to Jagran APP

हर किसी को खुश रखना संभव नहीं- गुप्तेश्वर पांडे

बहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा सुन

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 04:45 AM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 04:45 AM (IST)
हर किसी को खुश रखना संभव नहीं- गुप्तेश्वर पांडे

संवाद सहयोगी, वृंदावन: बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए कहा कि दुनिया में सब को खुश रखना संभव नहीं हो। जो जीव ऐसा करेगा वह ठाकुरजी से जरूर दूरी बना बैठेगा। हां, ठाकुरजी को रिझाने का प्रयास करें तो कृपा जरूर पा लेगा।

loksabha election banner

चैतन्य विहार स्थित पाराशर अध्यात्म ट्रस्ट में कथा सुनाते हुए पांडे ने कहा, लोक को रिझाने के चक्कर में लोगों ने अपना जीवन बर्बाद कर लिया। मैंने भी बहुत लोगों को रिझाने की कोशिश की। समाज के सबसे निचले पायदान के लोगों को उठाकर गले लगाया। सबका आशीर्वाद मिला, लेकिन सबको खुश नहीं कर पाया। तब मुझे शास्त्र याद आए। जब तक आप के ऊपर ठाकुरजी की कृपा न हो, तो किसी की कृपा संभव नहीं।

मंगलेश्वर आश्रम में चोरी : गोवर्धन के मंगलेश्वर आश्रम में बीती रात चोर नकदी और जेवरात चुरा ले गए। बड़ी परिक्रमा मार्ग में मंगलेश्वर आश्रम है। इसमें सुनीता और उसका भाई दीपक रहता है। सुनीता का आरोप है कि शुक्रवार रात अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर गए और बैग का ताला तोड़कर करीब 30 हजार नकदी, सोने का मंगल सूत्र, चांदी के जेवरात और कागजात चुरा ले गए। उसने अपने स्वजन पर भी झगडे का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना गोवर्धन में तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हरे मखमल हिडोला में विराजे ठाकुरजी : मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में ठाकुरजी ने हरे मखमल हिडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। ठाकुरजी के मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। ठाकुरजी को अपलक निहारते रहे।

सावन में द्वारकाधीश मंदिर में हिडोला और घटाओं का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों में ठाकुरजी को प्रकृति का आनंद दिया जाता है। शनिवार को ठाकुरजी ने हरे मखमल हिडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। शाम 4.45 से 5.15 बजे तक भक्तों ने हिडोला के दर्शन किए। मंदिर में ठाकुरजी की जय-जयकार होती रही। मंदिर में हर्ष और उल्लास छाया रहा। ठाकुरजी के दर्शन करने को श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। मंदिर के मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि रविवार को आसमानी मखमल हिडोला में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। मंदिर मुखिया सुधीर कुमार, राजीव अधिकारी, लक्ष्मण प्रसाद पाठक, राजीव चतुर्वेदी, बृजेश चतुर्वेदी, सत्यनारायण, बनवारीलाल, अमित चतुर्वेदी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.