Move to Jagran APP

विहिप अध्यक्ष कोकजे ने संतों से लिया आशीर्वाद

वृंदावन: विश्व ¨हदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व न्यायमूर्ति विष्णु सदाशिव

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jun 2018 11:29 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jun 2018 11:29 PM (IST)
विहिप अध्यक्ष कोकजे ने संतों से लिया आशीर्वाद
विहिप अध्यक्ष कोकजे ने संतों से लिया आशीर्वाद

जागरण संवाददाता, वृंदावन: विश्व ¨हदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व न्यायमूर्ति विष्णु सदाशिव कोकजे ने मंगलवार को संतों के साथ बैठक कर आशीर्वाद लिया तथा आगे की रणनीति तय करने के लिए मार्गदर्शन भी लिया।

loksabha election banner

परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण कृपा धाम में दो दिन के प्रवास पर आए न्यायमूर्ति कोकजे ने पहले दिन यमुना महारानी की आरती के बाद मंगलवार की सुबह ठा. बांकेबिहारीजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने शहर के कई आश्रमों में पहुंचकर संतों से आशीर्वाद लिया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद संतों से मार्गदर्शन व आशीर्वाद लेने के लिए दो दिन के प्रवास पर पहुंचे कोकजे ने संतों के साथ बैठक में विहिप की कार्यशैली और आगामी रणनीति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संतों से उनके विचार जाने और श्रीराम मंदिर मुद्दे की स्थिति से भी संतों को रूबरू करवाया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज ने संतों की बात विहिप अध्यक्ष के समक्ष रखीं। इस पर विहिप अध्यक्ष कोकजे ने कहा कि संतों के आशीर्वाद और उनके सहयोग से ¨हदुत्व की रक्षा करने में विश्व ¨हदू परिषद कामयाबी हासिल करेगा। बैठक में महंत फूलडोल बिहारी दास, महंत रामस्वरूप ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर नवल गिरि, जगन्नाथदास महाराज, महंत शांतिदास महाराज, महंत मोहिनीशरण, विशंभरदास नागा, महंत सच्चिदानंद दास, महंत ब्रजबंधु दास, महंत अमरदास समेत अनेक संत महंत मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.