Move to Jagran APP

एक्सप्रेसवे के पास मिली बेसुध महिला, पुलिस ने कराया भर्ती

नौहझील (मथुरा) यमुना एक्सप्रेस वे से सटे गांव में सोमवार तड़के पुलिस को बेसुध महिला मिली। म

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 11:32 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 11:32 PM (IST)
एक्सप्रेसवे के पास मिली बेसुध महिला, पुलिस ने कराया भर्ती
एक्सप्रेसवे के पास मिली बेसुध महिला, पुलिस ने कराया भर्ती

नौहझील (मथुरा) : यमुना एक्सप्रेस वे से सटे गांव में सोमवार तड़के पुलिस को बेसुध महिला मिली। महिला के गले पर रस्सी के निशान हैं। पुलिस ने उसे सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। होश आने पर महिला ने बताया कि वह हरियाणा के बल्लभगढ़ में सोनू नाम के व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसी के साथ वह यहां आई थी। उसे तीन लड़के उठा ले गए थे। सोनू कहां गया इसकी जानकारी महिला को नहीं है। हालांकि महिला ने अपने साथ किसी भी अप्रिय घटना होने से इन्कार किया है। इधर, महिला के बिछुड़ जाने के बाद भी सोनू ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। घटना के पीछे पुलिस सोनू की भूमिका ही संदिग्ध मान रही है।

loksabha election banner

सोमवार सुबह चार बजे पीआरवी 1938 को यूपी 100 से मिली सूचना के आधार पर एक्सप्रेक्सवे के पास ग्राम अवाखेड़ा पहुंची नौहझील पुलिस को एक महिला बेसुध स्थिति में मिली। पुलिस ने उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील में भर्ती कराया। होश आने पर उसने अपना नाम परमजीत कौर पत्नी रामकुमार उर्फ सोनू निवासी ग्राम बांता थाना चांदहट पलवल, हरियाणा बताया। महिला के अनुसार वह सोनू के साथ कल शाम टप्पल कट तक घूमने आई थी। सोनू पानी लेने गया था, तभी तीन लड़के आए। उन्होंने उसे टंगड़ी मारकर गिरा दिया और उठा ले गए। उसे नहीं पता कि वह यहां कैसे पहुंची।

मनजीत के अनुसार वह जनवरी 2019 से राम कुमार उर्फ सोनू के साथ लिव इन रिलेशनशिप में सुभाष कॉलोनी बल्लभगढ़ में रह रही थी। उसकी पूर्व में भी शादी हो चुकी है और पहले पति से दो बच्चे भी हैं। दोनों बच्चे अपने पिता पंजाब के मुरादपुर निवासी सरवन सिंह के साथ रहते हैं। सोनू की भी शादी वर्ष 2008 में प्रीति पुत्री धर्मपाल सिंह निवासी मनीगढ़ी थाना नौहझील के साथ हो चुकी है। पिछले एक वर्ष से परमजीत और सोनू अपने-अपने परिवारों को छोड़कर साथ रह रहे थे। महिला इससे ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। यहां तक कि उसे सोनू का मोबाइल नंबर भी याद नहीं है।

इंस्पेक्टर थाना नौहझील सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया महिला के भाइयों को बुलाने का प्रयास कर रहे हैं सीओ मांट राकेश कुमार ने बताया कि यदि महिला का कोई परिजन उसे लेने नहीं आता है तो मथुरा में कृष्णा कुटीर आश्रय सदन को सौंप दिया जाएगा ।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.