मथुरा-एक्सप्रेस-वे पर हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर
मथुरा, जासं। यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही टीयूवी कार झपकी में अनियंत्रित होने पर नौहझील क्षेत्र में गांव अवाखेड़ा के समीप अंडरपास पुलिया के डिवाइडर में टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार लोग दिल्ली से एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए बिहार के सिवान जा रहे थे।
संवाद सूत्र, सुरीर: यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही टीयूवी कार अनियंत्रित होकर अंडरपास की पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। हादसा नौहझील क्षेत्र में गांव अवाखेड़ा के समीप चालक को झपकी आने से हुआ। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार लोग दिल्ली से एक शादी समारोह में भाग लेने बिहार के सिवान जा रहे थे।
महावीर एनक्लेव उत्तमनगर दिल्ली निवासी परमानंद शाह पुत्र जानकी शाह, किरणदेवी पत्नी परमानंद शाह, गगिया देवी पत्नी रामदयाल शाह, राजकिशोर पुत्र भरत शाह एवं रामपारस पुत्र जंगली प्रसाद रविवार सुबह म¨हद्रा टीयूवी कार डीएल 10 सीके 1237 में यमुना एक्सप्रेस वे से होकर एक शादी समारोह में शामिल होने बिहार के सिवान जा रहे थे। कार को परमानंद शाह चला रहे थे। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 61 के समीप सुबह करीब आठ बजे परमानंद को झपकी लग गई। हादसे में कार सवार किरण देवी (43) एवं गगिया देवी (85) पत्नी रामदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, परमानंद शाह, रामपारस एवं राजकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कार में फंसे लोगों को भी बाहर निकाला। थाना नौहझील पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मियों ने घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल भेजा।
सूचना पर दिल्ली से परिजन एवं रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। वे घायलों को उपचार के लिए दिल्ली ले गए। नौहझील थाने के उपनिरीक्षक मनेंद्र ¨सह ने जेवर अस्पताल पहुंच पंचनामा की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए गौतमबुद्धनगर भेज दिया। बताया गया है कि कार सवार लोग मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वे उत्तमनगर दिल्ली में रहते हैं।