Move to Jagran APP

मथुरा में हनी ट्रैप गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार की शाम को हनी ट्रैप के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसी गिरोह ने एक सेवानिवृत्त प्रवक्ता को फंसा कर दो लाख रुपये वसूल लिए थे। पकड़े दोनों आरोपित फरार चल रहे थे। आरोपित महिला को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 12:14 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 12:14 AM (IST)
मथुरा में हनी ट्रैप गिरोह  के दो सदस्य गिरफ्तार
मथुरा में हनी ट्रैप गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

संवादसूत्र, मथुरा : गोवर्धन पुलिस ने रविवार की शाम को हनी ट्रैप गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। इसी गिरोह ने एक सेवानिवृत्त प्रवक्ता को फंसा कर दो लाख रुपये ऐंठ लिए थे। आरोपित महिला को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

loksabha election banner

मगोर्रा निवासी सेवानिवृत्त प्रवक्ता उदयवीर सिंह को 13 दिसंबर 2019 को जाल में फंसा लिया था। थाना गोवर्धन क्षेत्र में एक सुनसान स्थान पर ले जाकर महिला ने अपने साथियों के साथ दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी। इस मामले में गांव अड़ींग के पूर्व प्रधान अशोक, एक कथित पत्रकार, एक महिला और एक पीआरवी के अज्ञात पुलिसकर्मी के खिलाफ थाना गोवर्धन में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर थाना गोवर्धन लोकेश भाटी ने बताया कि गिरोह महिला के माध्यम से लोगों को जाल में फंसकर नकदी वसूलता था। इस मामले में पुलिस ने मुरारीलाल शर्मा निवासी बिड़ावली थाना छाता और राजेंद्र निवासी गांव अजीजपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से चार हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर गोवर्धन ने बताया कि हनी ट्रैप गैंग में शामिल राजेंद्र चौधरी टटलूबाजी भी करता है। पूर्व में आरोपित से 21 नकली सोने की ईंटे बरामद की गई थी। उन्होंने बताया इस मामले में महिला को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.