मथुरा में ट्रिपल मर्डर, मां और दो बच्चों की हत्या
तीनों को चाकू से गोदा गया है हत्या किसने और क्यों की यह पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच कर रही है।
मथुरा (जेएनएन)। मथुरा के थाना सदर बाजार के औरंगाबाद क्षेत्र में उस वक्त हंगामा मच गया जब इलाके में ट्रिपल मर्डर होने की बात सामने आई। शनिवार रात को दो बच्चों सहित एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतक शशि और उसके दो पुत्र नीरज और जयकिशन हैं। तीनों को चाकू से गोदा गया है।
सुबह परिजनों ने देखे शव। पुलिस जांच को पहुंची तो चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। प्रथम दृष्ट्या माना जा रहा है कि पति ने हत्या कर दी है। पुलिस ने जांच को स्वाट सहित तीन टीमें लगाई। तीन मोबाइल मौके से बरामद। मृतक महिला का नाम शशि (35) और उसके पुत्र जय किशन(16) और नीरज(9) हैं।
महिला का पति बाबू निवासी गोराई अलीगढ़ फरार है। बताया गया है कि पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था । पति शनिवार को आया था और आसपास के लोगों से समझौता की बात की थी। वह रात को दस बजे फिर आया था। शशि भोपाल की रहने वाली है और उसका पहला पति मर गया था।
यह भी पढ़ें: जौनपुर में हंगामे से लगा जाम, फोर्स तैनात
उसके बाद शशि ने दूसरी शादी की व पहले पति से हुए दो बच्चों के साथ बाबू के साथ रहने लगी। शशि ने बाद में एक लड़की सरस्वती को और जन्म दिया। सरस्वती (5) सकुशल है। वह सुबह अपनी मां से लिपटी मिली। उसे उसकी चाची सर्वेश ले गई। वह भी पास में रहती है।
परिजनों ने सुबह शव देखे। फिलहाल हत्या किसने और क्यों की यह पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।