कोसीकलां में करोड़ों की चोरी: 10.5 KG सोना और 15 लाख कैश ले गया चोर; सराफा बाजार बंद
मथुरा के कोसीकलां स्थित सराफा बाजार में जुगल किशोर अमित कुमार सराफ की दुकान से चोर करोड़ों रुपये के सोने ...और पढ़ें

चोरी के बाद बंद बाजार, इंसेट में मौके पर पहुंची पुलिस। जागरण
HighLights
कोसीकलां सराफा बाजार में करोड़ों के सोने-नकदी की बड़ी चोरी।
घटना के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।
पुलिस ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित कीं।
जागरण संवाददाता, मथुरा। कोसीकलां के सराफा बाजार स्थित जुगल किशोर अमित कुमार सराफ की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर दुकान से करोड़ों रुपये कीमत के सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे स्वामी को चोरी की जानकारी हुई तो बाजार में अफरा तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए चोरी के तरीके और चोरों तक पहुंचने के लिए जांच शुरू की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम।
एसएसपी ने चार टीमों का किया गठन
घटना से आक्रोशित सराफा व्यापारियों ने विरोध में अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं। दुकान स्वामी ने चोरों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित कर दी है।
