मंदिर खोलने को बढ़ा आक्रोश,धर्माचार्यों ने भरी हुंकार
भक्त और व्यापारियों के बाद अब धर्माचार्य भी इस लड़ाई में शामिल हो गए हैं।
संवाद सहयोगी,वृंदावन: ठा. बांकेबिहारी मंदिर खोले जाने पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भक्त और व्यापारियों के बाद अब धर्माचार्य भी इस लड़ाई में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को धर्मरक्षा संघ ने भी मंदिर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इधर, व्यापारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
धर्मरक्षा संघ गुरुवार को बांके बिहारी मंदिर की गली में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया। महामंडलेश्वर स्वामी डा.आदित्यानंद ने कहा कि ठा. बांकेबिहारी का मंदिर न सिर्फ ब्रजमंडल की आस्था का केंद्र हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था का मजबूत केंद्र हैं। महामंडलेश्वर स्वामी रुद्रदेवानंद ने कहा मंदिर बंद होने से श्रद्धालुओं को कष्ट हो रहा है। सौरभ गौड़ ने कहा स्थानीय प्रशासन व मंदिर प्रबंधन की नाकामी से दर्शन बंद हो गए।
नीरज गौतम, समीर शुक्ला, आशीष गोस्वामी, अभा ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष रमेशदत्त शर्मा, ताराचंद गोस्वामी श्रीदास प्रजापति, महंत तमाल कृष्ण दास, ब्रज किशोर पचौरी, मेघश्याम गौतम, रविकांत गौतम, मनीष, गिरधारी थोकदार, दिनेश जादौन, वृंदावन मिश्र, मुरारी स्वामी, महेश्वर, वैभव सिद्ध, धीरज गौतम, प्रतीक शर्मा मौजूद रहे।
इधर,ठा. बांकेबिहारी मार्केट में बांकेबिहारी मार्केट एसोसिएशन और व्यापार मंडल के संयुक्त धरने के दूसरे दिन एसोसिएशन अध्यक्ष शिवा गौतम, आलोक बंसल, धनेंद्र अग्रवाल बोबी, संजीव बाबा, विकास खंडेलवाल, लोकेश पंडित, विपिन मुखिया, शिवा, गणेश ब्रजवासी, गोविद, लखन, विष्णु पुरोहित, किशोरी लाल मिश्र, अंकित धरने पर बैठे। व्यापारियों का कहना है कि जब तक मंदिर के पट नहीं खुलते वह प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 5 बजे तक मार्केट में धरना देंगे। मंदिर खोलने की मांग पर तीर्थ पुरोहित भी हुए मुखर: मंदिर खोलने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहित, पंडा भी मुखर होने लगे हैं। मथुरा मार्ग स्थित दाऊजी की बगीची में गुरुवार को तीर्थ पुरोहित पंडा सभा ने बैठक की। सभा को पूर्व महामंत्री हरिओम शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, रामनारायण ब्रजवासी ने संबोधित किया। कहा तीर्थ पुरोहितों की आर्थिक स्थिति बदतर हो गई है। वक्ताओं ने मंदिर न खोले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। दयाशंकर शर्मा, मुरारी थोकदार, राजेश पंडित, गोपाल शरण शर्मा, प्रशांत शर्मा(मिटू भैया), धीरज शर्मा, भूरी सिंह, प्रह्लाद बौहरे, सोनू पाठक, राम पाठक, बंटी शर्मा, सोनू चौधरी, सुखदेव गौतम, गोविद गौतम, अजय शर्मा, विपुल शर्मा, मनोज भारद्वाज, घनश्याम टनाटन मौजूद रहे। उप्र युवा ब्राह्मण महासभा ने गुरुवार को परशुराम पार्क में बैठक कर मंदिर खोलने की मांग की।