विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आलू-दही जलेबी की अनोखी मिठाई: व्रत में भी खाएं, मुखारविंद मंदिर में ठाकुर जी को लगता है भोग

Published: Mon, 21 Sep 2026 03:32 PM (IST)

Mathura News: मथुरा के जतीपुरा की आलू-दही जलेबी अपनी अनूठी पहचान रखती है, जिसे मुखारविंद मंदिर में ठाकुर जी को ...और पढ़ें

Mathura News: जलेबी तैयार करता कारीगर।

Mathura News: जलेबी तैयार करता कारीगर।

HighLights

  1. जतीपुरा की आलू-दही जलेबी मथुरा में प्रसिद्ध है

  2. यह जलेबी मुखारविंद मंदिर में ठाकुर जी को भोग लगती है

  3. उपवास के दौरान भी इसका सेवन किया जा सकता है

डिजिटल डेस्क, मथुरा। Mathura News: आपने जलेबी तो बहुत खाई होंगी, लेकिन जतीपुरा की आलू की जलेबी की बात ही अलग है। इसी जलेबी का भोग भी मुखारविंद मंदिर में ठाकुर जी को लगाया जाता है। उपवास में भी आलू की जलेबी का सेवन होता है। आलू-दही की जलेबी बनाने की अपनी विधि है।

जतीपुरा में आलू-दहीकी जलेबी बनाने वाले हलवाई श्याम सिंह कहते हैं कि जितनी स्वादिष्ट यह जलेबी है, उतनी ही तैयारी इसे बनाने के लिए करनी पड़ती है।

ऐसे होती है तैयार

श्याम सिंह कहते हैं कि पहले उबले हुए आलू को छीलकर मिक्सी जार में डालकर पीसा जाता है। इसमें दो बड़े चम्मच दही और एक चम्मच पानी या दूध डालकर बिल्कुल चिकना पेस्ट बन जाता है।

पेस्ट को बर्तन में निकालकर इसमें आरारोट पाउडर मिलाकर अच्छी तरह फेटा जाता है। बस घोल ऐसा हो कि वह न ज्यादा गाढ़ा और न ही ज्यादा पतला।

बनाएं कैसे, यह भी जानें

  • एक पाइपिंग बैग या साफ पॉलीथिन कोन में इसे भरकर कढ़ाई में मध्यम आंच पर तेल या घी गर्म किया जाता है
  • कोन का आगे का हिस्सा कैंची से काटकर गोल-गोल घुमाकर जलेबियां बनाई जाती हैं
  • फिर दोनों से जलेबी को कुरकुरा और सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर तला जाता है
  • तली जलेबी को चीनी की चाशनी में एक से दो मिनट डुबाया जाता है
  • बस फिर स्वादिष्ट आलू और दही की जलेबी तैयार

यह भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन प्राधिकरण की बड़ी सौगात: 117 हेक्टेयर में बनेगी छाता टाउनशिप, 93 नए गांव होंगे शामिल