Move to Jagran APP

चार माह से 'मॉडल' बना हुआ है चेक, मुख्यमंत्री ने दिया था

अगस्त में वृंदावन में आयोजित ब्रज विकासोत्सव में मुख्यमंत्री योगी द्वारा सांस्कृतिक झांकी प्रतियोगिता में विजेता विद्यालयों को नकद पुरस्कार के मॉडल चेक प्रदान किए गए, लेकिन पांच महीने बाद और साल खत्म होन पर भी असली चेक प्रतिभागी विद्यालयों के हाथ में अभी तक नहीं आए हैं। पता नहीं असली चेक कब हाथ आएंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Dec 2018 12:09 AM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 12:09 AM (IST)
चार माह से 'मॉडल' बना हुआ है चेक, मुख्यमंत्री ने दिया था
चार माह से 'मॉडल' बना हुआ है चेक, मुख्यमंत्री ने दिया था

विवेक दत्त, मथुरा: बड़े उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। काफी खर्चा भी हुआ। विजेता बनने पर प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री के हाथों मॉडल चेक भी दिलवा दिए। अब मॉडल चेक लेकर विजेता स्कूल भटक रहे हैं। कारण, चार माह बीतने के बाद भी असली चेक नहीं मिले। चिंता यही है कि अब पुरस्कार राशि कैसे मिले।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने 31 अगस्त को अक्षयपात्र में ब्रज विकासोत्सव का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ब्रज की संस्कृति पर आधारित झांकी प्रतियोगिता हुई। जिले के 25 स्कूलों ने भाग लिया। झांकी संयोजक प्रधानाचार्य डॉ. देव प्रकाश शर्मा ने भाग लेने वाले विद्यालयों को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मंच से प्रथम तीन स्थान पर आने वाले झांकी को मॉडल चेक दिए। अभी तक इन स्कूलों को भुगतान नहीं हुआ है। एक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि उनका प्रतियोगिता की तैयारी और आने-जाने पर काफी खर्चा हुआ। पुरस्कार राशि अभी तक न मिलने से सभी प्रधानाचार्य मायूस हैं।

'' झांकी प्रतियोगिता की धनराशि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद से मिल गई है। जनवरी में कार्यक्रम आयोजित कर प्रशस्ति प्रमाण पत्र के साथ झांकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों को प्रदान कर दिए जाएंगे।

- डॉ. देव प्रकाश शर्मा, संयोजक झांकी प्रतियोगिता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.