Move to Jagran APP

मंत्रीजी खुले नाले आपके अभियान को दिखा रहे ठेंगा

-यमुना शुद्धिकरण के अभियान को मुंह चिढ़ा रहे यमुना में गिर रहे खुले नाले जागरण संवाददाता वृंदावन केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शुक्रवार को यमुना पूजन करेंगे। केंद्रीय मंत्री भले ही मथुरा में यमुना पूजन करेंगे। उन्हें वृंदावन में यमुना पूजन करवाया जाता तो पता चलता कि यमुना में खुले नालों के जरिए किस तरह प्रशासनिक अफसर उनके विभागीय आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। यमुना शुद्धिकरण का संकल्प लेने आ रहे केंद्रीय मंत्री एकबार यमुना किनारे का निरीक्षण करें तो उन्हें नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर अब तक हुए कार्यों की भी जानकारी हासिल हो सकती

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 11:41 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 06:05 AM (IST)
मंत्रीजी खुले नाले आपके अभियान को दिखा रहे ठेंगा
मंत्रीजी खुले नाले आपके अभियान को दिखा रहे ठेंगा

वृंदावन: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शुक्रवार को मथुरा में यमुना पूजन करेंगे। उन्हें वृंदावन में यमुना पूजन करवाया जाता तो पता चलता कि यमुना में खुले नालों के जरिए किस तरह प्रशासनिक अफसर उनके विभागीय आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। यमुना शुद्धिकरण का संकल्प लेने आ रहे केंद्रीय मंत्री एक बार यमुना किनारे का निरीक्षण करें तो उन्हें नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर अब तक हुए कार्यों की भी जानकारी हासिल हो सकती है।

loksabha election banner

केंद्र और प्रदेश सरकारें यमुना शुद्धिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के जरिए भी यमुना शुद्धिकरण योजना संचालित की जा रही है। बावजूद इसके यमुना में आज भी गिर रहे खुले नाले सरकार के अभियान को ठेंगा दिख रहे हैं। तीर्थनगरी वृंदावन को तीन ओर से यमुना ने अपने आगोश में ले रखा है। यही कारण है कि सुनरख से लेकर अक्रूर तक यमुना में करीब दर्जनभर खुले नाले शहर के गंदे पानी को यमुना में प्रवाहित कर रहे हैं। जिसके कारण यमुना में जल आने के बावजूद वह और भी प्रदूषित हो रहा है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत भी इन नालों को टेप किया जाना था। लेकिन अब तक नाले टेप नहीं हो सके हैं। -संस्कृति मंत्री ने भी नालों को टेप करने के दिए थे निर्देश-

पिछले दिनों प्रदेश के धर्मार्थ कार्य और संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी जब अ‌र्द्धकुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने आए तो उन्होंने नाव में बैठ केशीघाट से नौकाविहार करते हुए मेला क्षेत्र पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें यमुना में गिरते खुले नाले नजर आए तो साथ बैठे डीएम सर्वज्ञराम मिश्र से नाराजगी जताते हुए तत्काल नालों को टेप करने के आदेश दिए। बावजूद इसके गुरुवार को भी खुले नाले यमुना में गिर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.