हार्ट अटैक से सैनिक की मौत
संवाद सूत्र मथुरा नौहझील थाना क्षेत्र के गांव सदीकपुर में सैनिक की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ तीन वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी। सैनिक की मौत से घर में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक व्याप्त है।
संवाद सूत्र, मथुरा : नौहझील थाना क्षेत्र के गांव सदीकपुर में सैनिक की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ तीन वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी। सैनिक की मौत से घर में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक व्याप्त है।
असम राइफल लुधियाना में तैनात राइफलमैन हरिओम पुत्र मोहन सिंह निवासी सदीकपुर बाजना होली के अवकाश में आए थे। गांव आने के बाद एक दुर्घटना में सैनिक के पैर की हड्डी टूट गई। उपचार के कारण वह अपनी तैनाती पर नहीं जा सके। लॉकडाउन के कारण गांव में रहने को मजबूर होना पड़ा। सोमवार की देर रात हृदय गति रुकने के कारण सैनिक की मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। असम राइफल के इंस्पेक्टर यशवंत सिंह के नेतृत्व में सैनिक को सलामी दी गई। तीन वर्षीय पुत्र शिव ने मुखाग्नि दी। छोटा बेटा चार तरुण अभी चार माह का है। गृह जिले का कोई भी प्रशासनिक अधिकारी अंतिम संस्कार में उपस्थित न होने के कारण गांव में आक्रोश है।