Move to Jagran APP

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस डिवाडर तोड़कर कार से टकराई, सात की मौत

तेज रफ्तार एंबुलेंस डिवाडर तोड़कर दूसरी ओर जा रही कार से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई जबकि छह घायलों में तीन बेहद गंभीर हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 12:04 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 01:28 PM (IST)
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस डिवाडर तोड़कर कार से टकराई, सात की मौत
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस डिवाडर तोड़कर कार से टकराई, सात की मौत

मथुरा, जेएनएन। यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां पर तेज रफ्तार एंबुलेंस डिवाडर तोड़कर दूसरी ओर जा रही कार से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई जबकि छह घायलों में तीन बेहद गंभीर हैं। इस दुर्घटना के कारण करीब एक घंटा तक यातायात संचालन प्रभावित रहा। मृतक बिहार के बताए जा रहे हैं।

loksabha election banner

मथुरा में घटना थाना बलदेव क्षेत्र में गांव सुखदेव बुर्ज पर माइल स्टोन 138 के समीप की है। जेके 02 सीबी 0102 एंबुलेंस नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। एंबुलेंस अनियंत्रित होने के बाद डिवाडर को तोड़कर कलाबाजी खाते हुए दूसरी लाइन पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही आइ-10 कार से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। एंबुलेंस चालक जम्मू निवासी हरी सिंह गाड़ी में मोहम्मद जहीर के शव को लेकर बिहार के लिए जा रहे थे। उनके साथ स्व. जहीर की पत्नी आसमा, पुत्र रिजवान, सोहेल अहमद और सोहेल अहमद की पत्नी ताहिरा भी सवार थे।

कार में सवार लोग टूंडला से किसी शादी समारोह में शामिल होकर नोएडा की तरफ जा रहे थे। इस दुर्घटना के बाद पुलिस व यमुना एक्सप्रेस वे अथारिटी की टीम और राहगीरों ने दोनों वाहनों में फंसे लोगों को निकाला। यातायात भी ठप हो गया। हादसे में एंबुलेंस चालक समेत सभी सवारों की मौत हो गई।

कार में सवार दिल्ली आरा-36 शास्त्री पार्क गली-पांच निवासी गुलशन की भी मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। एंबुलेंस सवारों की मौत होने के कारण शिनाख्त में मुश्किल हो रही है। पुलिस को एंबुलेंस से मिले मोबाइल नंबर से दिल्ली के व्यक्ति से बात हुई है, वह मथुरा के लिए रवाना हो चुके हैं। 

दुर्घटना में मृत लोगों के नाम

1. मो. ताहिर पुत्र नूर मोहम्मद (45वर्ष) थाना अरवल, गंगानगर, बिहार। 

2. आसमां खातून पत्नी जहीर अंसारी (42वर्ष) थाना अरवल, गंगानगर, बिहार। 

3. मो. साहिल अंसारी पुत्र सोहेल अंसारी (3वर्ष) थाना अरवल, गंगानगर, बिहार। 

4. सोहेल अंसारी पुत्र मो. सिराजुद्दीन (35वर्ष) थाना अरवल, गंगानगर, बिहार। 

5. मो. जहांगीर पुत्र मतीन अंसारी (40वर्ष) थाना अरवल, गंगानगर, बिहार। 

6. हरी ङ्क्षसह (40वर्ष) निवासी उम्मदचंद नगर, जम्मू कश्मीर-ड्राइवर एंबूलेंस। 

7. सरोज शर्मा पत्नी दिनेश कांत (65वर्ष) राजपूत कालोनी, टूंडला, फीरोजाबाद। 

घायलों के नाम:- 

1. रिजवान पुत्र जहीर अंसारी (12वर्ष) थाना अरवल, गंगानगर, बिहार। 

2. मो. शाकिब पुत्र सोहेल अंसारी (10वर्ष) थाना अरवल, गंगानगर, बिहार। 

3. गुलशन आरा पत्नी सोहेल अंसारी (35वर्ष) थाना अरवल, गंगानगर, बिहार। 

4. नसरुद्दीन पुत्र ताजुद्दीन (40वर्ष) थाना अरवल, गंगानगर, बिहार। 

5. निखिल शर्मा पुत्र दिनेश कांत (35वर्ष) राजपूत कालोनी, टूंडला, फीरोजाबाद। 

6. विश्वास भारद्वाज पुत्र कमलेश भारद्वाज, तेल मिल रोड, टूंडला, फीरोजाबाद।

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.