विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कान्हा की नगरी मथुरा में ईसाई मिशनरियों की कारगुजारी, सात गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Mon, 04 Dec 2017 11:33 PM (IST)Updated: Tue, 05 Dec 2017 12:41 PM (IST)

वाल्मीकि समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने आए सात मिशनरी को हिंदूू संगठनों के हंगामे के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक महिला भी शामिल थी।

कान्हा की नगरी मथुरा में ईसाई मिशनरियों की कारगुजारी, सात गिरफ्तार
कान्हा की नगरी मथुरा में ईसाई मिशनरियों की कारगुजारी, सात गिरफ्तार

संवाद सूत्र सुरीर (मथुरा): ईसा मसीह की शिक्षाओं को भूलकर उनके कुछ कथित अनुयायी किस तरह छल-छदम, लोभ-लालच से धर्म परिवर्तन में लिप्त हो कर अपने ही ईष्ट की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं, इसका एक वाकया मथुरा में तब देखने को मिला जब धर्मांतरण के आरोप में सात मिशनरी को गिरफ्तार किया गया।

बता दें, सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव इरौली गुर्जर में सोमवार को वाल्मीकि समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने आए सात मिशनरी को हिंदूू संगठनों के हंगामे के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक महिला भी शामिल थी, लेकिन उसके छोटा बच्चा होने के कारण ग्रामीणों की सिफारिश पर छोड़ दिया गया। गिरफ्तार लोगों में कोयंबटूर तक के लोग शामिल हैं।

सुरीर के गांव इरौली गुर्जर में सोमवार सुबह प्रदीप वाल्मीकि के घर दिल्ली और कोसीकलां से करीब आधा दर्जन लोग आए। इनमें दो महिलाएं भी थीं। सभी प्रदीप के घर पर ईसामसीह की प्रार्थना करने लगे और आसपास से बुलाए लोगों को ईसाई धर्म की खूबियां बता रहे थे। उनको धर्म परिवर्तन का प्रलोभन भी दिया जा रहा था। ग्रामीणों को ईसाई साहित्य भी वितरित किया। मिशनरियों ने जब हिंदू धर्म के बारे में दुष्प्रचार करना शुरू किया, तो कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनों के आधा दर्जन लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा किया। इसी बीच पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम स्टैनली जैकब निवासी कुरियन पारापार एंबल हाउस वाघव थूर कोयंबटूर, डेविड निवासी वजीर नगर कोटला मुबारकपुर नई दिल्ली, विजय कुमार बेहरमपुर दिगपाण्ड जिला उड़ीसा, अमित निवासी हरबेस्ट मिशन स्कूल कोसीकलां, सुमित वर्गीज और अनिता पत्नी सोनू मसीह निवासी मजोला हाथरस, दिनेश निवासी हिंडौन सिटी बताया। इंस्पेक्टर बीएन सिंह के मुताबिक ग्रामीणों की तहरीर पर सभी पर धर्म परिवर्तन को प्रलोभन देने और हिंदू धर्म को अपमानित करने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।