तीरंदाजी की प्रदेश टीम में 36 का चयन
इंडियन वर्ग में मथुरा की दो खिलाड़ियों ने बनाया स्थान, 29 जिलों से आए 172 खिलाड़ियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग
जागरण संवाददाता, मथुरा: तीरंदाजी में प्रदेश की टीम का चयन करने को यहां प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-9 से अंडर-14 के बालक बालिकाओं की टीम का इसमें चयन किया गया है। तीन वर्गों में कुल 36 खिलाड़ियों को चुना गया है। करीब 29 जिलों के 172 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ की इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी विजयवाड़ा में 24 अक्टूबर से होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उदघाटन उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चौधरी तेजवीर ¨सह ने किया। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राम बाबू शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। यह चुने गए खिलाड़ी
अंडर 14 रिकर्व बालक वर्ग
राकेश कुमार गाजीपुर, चंद्र¨वद मेरठ, पारस बागपत, आर्यन राणा बागपत, अंडर 14 बालिका में खुशी श्रीवास्तव गाजीपुर, खुशी गोस्वामी बागपत, पल्लवी गाजीपुर, संस्कृति चौहान मथुरा अंडर 14 कंपाउंड बालक वर्ग
अंकुश सैनी बागपत, हर्ष पनवार बागपत, सागर बागपत, रवि वाधवान बागपत और बालिका वर्ग में प्रज्ञा आर्या बागपत चुनी गईं। अंडर 9 रिकर्व वर्ग
वियोम डाका गाजियाबाद , अर्जुनअजय ¨सह बनारस, आदित्य राणा बागपत, आरिज्केय शुक्ला कानपुर से चुने गए। बालिका वर्ग में आन्या धवन गाजियाबाद, भूमि कानपुर से चयनित की गईं। अंडर 9 कंपाउंड में तक्ष्य चौहान गाजियाबाद ने बाजी मारी। अंडर 9 इंडियन राउंड बालिका वर्ग
वरेण्या राना और रितु शर्मा मथुरा, प्रियाल अग्रवाल बुलंदशहर से चुनी गईं। बालक वर्ग में मनीष कुमार बागपत, संजय कवर गाजीपुर, शिवांस बदहोई, पवन ¨सह गाजीपुर अंडर 14 इंडियन बालक वर्ग
रोहित कुमार और निशांत ¨सह गाजीपुर, आर्यन बाधवा, हर्ष बागपत से चुने गए। बालिका वर्ग में अंजलि कुमारी, भावना ¨सह, प्रीतिपाल गाजीपुर, खुशी राना बागपत