Move to Jagran APP

एससी दूल्हे की बरात पर हमला

संवाद सूत्र, फरह (मथुरा): कासगंज में एक दलित की बरात पर विवाद के बीच यहां सलेमपुर में अनुसूचित

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Jul 2018 12:29 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 12:29 AM (IST)
एससी दूल्हे की बरात पर हमला
एससी दूल्हे की बरात पर हमला

संवाद सूत्र, फरह (मथुरा): कासगंज में एक दलित की बरात पर विवाद के बीच यहां सलेमपुर में अनुसूचित जाति की बरात पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। बरात में शामिल महिलाओं को भी नहीं बख्शा। हमलावरों ने उन्हें खेतों में खींचने की कोशिश की। बाइक और कारों को तोड़ डाला। हमले में एक दर्जन बराती घायल हो गए। दूल्हा जान बचाकर भाग गया। घटना के बाद अनुसूचित जाति के लोगों में दहशत का माहौल है। भारी पुलिस फोर्स वहां तैनात कर दिया गया है।

loksabha election banner

गोवर्धन के अजय उर्फ यतेंद्र पुत्र नेम सिंह की शादी सलेमपुर में रामस्वरूप की बेटी से होनी थी। सोमवार रात को चढ़त हो रही थी। दूल्हे के परिजन और महिलाएं नाच रही थीं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस बीच ठाकुर जाति के कुछ युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। बरातियों ने मना किया, इसी बात पर कुछ अन्य लोगों को बुलाकर बरातियों पर हमला बोल दिया गया। इसमें कई बराती घायल हुए और अफरातफरी मच गई। बरातियों पर हमले की सूचना मिलते ही दुल्हन के पिता रामस्वरूप, भाई ओमवीर और बनवारी पहुंच गए। ग्रामीणों ने उन्हें भी पीटा। इसके बाद हमलावर शादी के पंडाल में पहुंच गए और वहां जाकर खड़ी करीब आधा दर्जन मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की। कारों के शीशे तोड़ दिए। हमलावरों के इस रुख को देखकर बरातियों में खलबली मच गई। हमलावरों ने घरातियों और बरातियों को लाठी-डंडों से पीटा, वहीं ्रमहिलाओं को खेत में खींच ले गए। थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह के अनुसार उन्हें तहरीर दी गई है, जिसमें बरात चढ़त के दौरान दूसरे पक्ष की ओर से हमले की बात कही गयी है। पुलिस सुरक्षा में बरात की चढ़त के साथ फेरे कराए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.