Move to Jagran APP

चार बातों पर ध्यान देने से देश बनेगा मजबूत: बाबा रामदेव

रमणरेती में शुरू हुआ संतों का समागम बड़ी संख्या में जुटे संत सुबह गणेशादि पूजन व कलश स्थापना रात को शास्त्रीय संगीत

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 12:00 AM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 12:00 AM (IST)
चार बातों पर ध्यान देने से देश बनेगा मजबूत: बाबा रामदेव
चार बातों पर ध्यान देने से देश बनेगा मजबूत: बाबा रामदेव

मथुरा, जेएनएन। शिक्षा से विद्वान, शरीर से शक्तिमान, धन से धनवान, चरित्र से चरित्रवान। अगर बच्चा इन सभी बातों पर ध्यान देगा, तो हमारा भारत देश एक मजबूत राष्ट्र बनेगा। यह विचार योग गुरु बाबा रामदेव ने महावन स्थित रमणरेती में आयोजित संग समागम के दौरान रखे। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि बच्चों की बचपन से ही संस्कारों की नींव मजबूत की जाए।

loksabha election banner

योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थल महावन के समीप रमणरेती आश्रम में गोपाल दास जयंती पर गुरुवार से 88वां महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें दूरदराज से आए महामंडलेश्वर व संतों का आगमन शुरू हुआ। संतों की वाणी का रसपान करने आए हजारों श्रद्धालु आनंद ले रहे हैं। देश विदेश से भक्तों ने शिरकत की है।

गुरुवार को सुबह 7.30 बजे गणेशादि पूजन व कलश स्थापन किया गया। आठ बजे से अखंड श्रीमद्गोपाल विलास कीर्तन यज्ञ किया गया। 9.30 से दोपहर दो बजे तक व तीन से शाम पांच बजे तक संतों के प्रवचन व कीर्तन ने भक्तों को सराबोर कर दिया।

बाबा रामदेव ने कहा कि योग से व्यक्ति निरोग रहता है और 100 साल जीने की उम्मीद रखता है। पहले हम अपने आश्रम में आठ साल की उम्र के बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराते थे। अब हमने परिर्वतन किया है। अब आश्रम में डेढ़ साल की उम्र के बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराएंगे, जिससे बच्चा जन्म से वेदों का ज्ञान व सभी भाषाओं का ज्ञान अर्जित करना सीखेगा।

महामंडलेश्वर स्वामी राघवानंद ने कहा कि जब मनुष्य को ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती है तो मनुष्य को संतों की संगत करनी चाहिए। संत समाज मनुष्य को सत्संग की राह दिखाता है। मलूक पीठाश्वर के महामंडलेश्वर राजेंद्र दास ने कहा कि ठाकुर हमारे रमणबिहारी, हम हैं रमणबिहारी के, साधु सेवा धर्म हमारा काम न दुनियादारी से, अब चाहे हमको कोई बुरा कहे, हम हो गए रमणबिहारी के, भजन सुना कर भक्तों को गदगद कर दिया।

गीतामणि ज्ञानेंद्र दास महाराज, स्वामी पूर्णानंद, गोविद देव गिरि, का‌िर्ष्ण सुमेधानंद आदि संतों ने अपने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को कृतार्थ किया। रात को शास्त्रीय संगीत का आयोजन हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.