विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलेट पर सवार होकर भ्रमण को निकले संत प्रेमानंद, देखते ही लग उठे राधे-राधे के जयकारे

By Vipin Parashar Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 11 Nov 2026 07:43 PM (IST)

संत प्रेमानंद इन दिनों एकांतवास पर हैं, लेकिन भाईदूज के दिन वे अपने शिष्य के साथ बुलेट पर सवार होकर ...और पढ़ें

साधक के साथ बुलट पर पीछे बैठे संत प्रेमानंद।

साधक के साथ बुलट पर पीछे बैठे संत प्रेमानंद।

HighLights

  1. एकांतवास के बावजूद भक्तों को मिले अप्रत्याशित दर्शन।

  2. बुलेट पर संत को देख भक्तों ने लगाए राधे-राधे के जयकारे।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। संत प्रेमानंद इन दिनों एकांतवास पर हैं और उनके भक्त संत की एक झलक पाने को हर समय तत्पर रहते हैं। लेकिन, लंबा समय हो गया, जबकि संत प्रेमानंद के नियमित दर्शन अनुयायियों को नहीं हो रहे। तो अनुयायी संत प्रेमानंद के नए आश्रम यमुना विहार आश्रम के आसपास दर्शन के लिए हर दिन पहुंचते ही रहते हैं। ऐसे भक्तों के लिए भाईदूज का दिन अद्भुत रहा।

संत प्रेमानंद बुलेट पर सवार होकर आश्रम से निकले और यमुना किनारे साधना करने के लिए पहुंचे। राधानाम का प्रचार-प्रसार कर प्रसिद्धि पाने वाले संत प्रेमानंद दुनियाभर में चर्चाओं में हैं। अस्वस्थ रहने के कारण वह इन दिनों एकांतवास कर रहे हैं और यमुना पार जहांगीरपुर स्थित नए स्थान यमुना विहार आश्रम में निवास कर रहे हैं। कभी-कभी वह भक्तों को दर्शन देने वृंदावन श्रीराधा केलिकुंज भी पहुंचते हैं।

लेकिन, वह इस दौरान लक्जरी कार में बैठकर भक्तों को दर्शन देते हैं। लेकिन, भाईदूज के दिन सुबह सात बजे संत प्रेमानंद अपने शिष्य के साथ बुलेट पर बैठकर भ्रमण को निकले तो आश्रम के आसपास के भक्त उनके दर्शन को दौड़ पड़े। संत प्रेमानंद बुलेट पर बैठ यमुना किनारे साधना करने पहुंचे और साधना करने के बाद वे बुलेट से ही आश्रम में वापस पहुंचे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।