विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर संत प्रेमानंद ने दिए दर्शन, यमुना विहार आश्रम पर गूंज उठा राधा जपनाम

By Vipin Parashar Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 09 Nov 2026 08:28 PM (IST)

दीपावली की सुबह संत प्रेमानंद ने यमुना विहार आश्रम से भक्तों को दर्शन दिए, जबकि पहले श्रीराधा केलिकुंज में दर्शन ...और पढ़ें

यमुना विहार आश्रम पर सोमवार सुबह श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते संत प्रेमानंद।

यमुना विहार आश्रम पर सोमवार सुबह श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते संत प्रेमानंद।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। दीपावली की सुबह संत प्रेमानंद के दर्शन की आस लगाए बैठे श्रद्धालुओं को उस समय आश्रम बदलने का संदेश मिला, जब वे श्रीराधा केलिकुंज पहुंचने की तैयारी कर रहे थे। संत प्रेमानंद ने यमुना पार जहांगीरपुर स्थित यमुना विहार आश्रम से ही भक्तों को दर्शन देने का निर्णय लिया। सुबह करीब चार बजे उनके आश्रम से बाहर निकलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

संत के दर्शन पाकर भक्तों ने जयकारे लगाए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जानकारी के अनुसार, दीपावली पर संत प्रेमानंद को श्रीराधा केलिकुंज आकर भक्तों को दर्शन देने थे। इसकी तैयारी रात से ही शुरू हो गई थी। रात तीन बजे से श्रद्धालु आश्रम के आसपास जुटने लगे थे।

इसी बीच करीब साढ़े तीन बजे यमुना पार स्थित आश्रम से संदेश आया कि संत प्रेमानंद सुबह चार बजे यमुना विहार आश्रम से बाहर निकलकर भक्तों को दर्शन देंगे। संदेश मिलते ही श्रद्धालु उपलब्ध साधनों से यमुना पार आश्रम की ओर रवाना हो गए। संत प्रेमानंद ने सुबह यमुना किनारे भ्रमण के लिए निकलकर भक्तों को दर्शन दिए।

उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संत प्रेमानंद पिछले छह महीने से यमुना पार स्थित नए आश्रम में एकांतवास कर रहे हैं। इस दौरान वे महीने में एक-दो बार श्रीराधा केलिकुंज पहुंचकर भक्तों को दर्शन देते हैं। नियमित दर्शन और पदयात्रा नहीं होने से अनुयायी उनकी अगली सार्वजनिक पदयात्रा और एकांतिक वार्ता शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।