विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mathura News: कान्हा की नगरी के 62 गांवों में अनोखी पंचायत, अब इन चीजों पर लगी रोक, महंत प्रेमदास महाराज की अगुवाई में निर्णय

Published: Sun, 31 Mar 2024 06:46 PM (IST)

Mathura Latest News In Hindi Today गांव में शराब पर रोक लगाने का पंचायत में हुआ निर्णय।पंचायत में निर्णय हुआ ...और पढ़ें

Mathura News: गांव में शराब पर रोक लगाने का पंचायत में हुआ निर्णय
Mathura News: गांव में शराब पर रोक लगाने का पंचायत में हुआ निर्णय

HighLights

  1. गांव में शराब पर रोक लगाने का पंचायत में हुआ निर्णय
  2. कोकिलावन में हुई पंचायत, पांच-पांच लोगों की बनाई जाएंगी कमेटियां

संवाद सूत्र, कोसीकलां। कोकिलावन में महंत प्रेमदास महाराज की अध्यक्षता में हुई 62 गांव की पंचायत में शादी में डीजे बजाने और शराब की बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय हुआ। इस कार्य को अंजाम देने के लिए पांच-पांच लोगों की कमेटी बनाई जाएंगी। दस वर्ष पूर्व विकास खड नंदगांव के गांव महराना में शादी समारोह में डीजे को लेकर हत्याकांड हुआ था।

अवैध शराब और डीजे पर विराम

कुमरचंद रावत ने कहा कि गांव में बिकने वाली अवैध शराब व नशेबाजी से युवा पीढ़ी दूषित हो रही है। भविष्य अंधकार में जा रहा है। इस बार पूर्ण विराम लगना चाहिए। डीडेपाल के अध्यक्ष सरमन सिंह ने कहा कि शादी और अन्य समारोह के आयोजनों में डीजे पर चलने वाले अश्लील गानों से गांवों का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं को काफी समस्या होती है। समस्या का निदान होना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः लव मैरिज के बाद पत्नी ने शुरू किया स्टार्टअप, महिलाओं को देने लगी मसाज, तो ऐसा रूठा पति कि पुलिस तक पहुंची बात

लोगों ने ट्रैक्टरों पर लगा दिए साउंड

गठौना पाल के अध्यक्ष कश्यप ने कहा कि ट्रैक्टरों पर भी साउंड लगवा लिए हैं। गानों की धमक से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैनीवाल पाल के अध्यक्ष रूपंचद बैनीवाल ने कहा कि दोनों ही समस्या विकराल हैं। लौहकना पाल के अध्यक्ष भीम चौधरी ने कहा कि समस्या के समाधान को पांच-पांच लोगों की कमेटी बनाई जाए। कमेटी गांव मे जाकर लोगों को समझाए।

ये भी पढ़ेंः PM Modi In Meerut: '100 दिन में बड़े फैसले लेने हैं, पांच साल बाद मांग लेना हिसाब' पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

चौधरी लक्ष्मीनारायण ने सभी गांवो के लोगों को आश्वासन दिया कि हर तरह की समस्या का निदान करने के लिए तैयार हैं। रावतपाल के अध्यक्ष पदम सिंह रावत, जिला सहकारी बैक के डायरेक्टर नरदेव चौधरी, विजन चौधरी, कैलाश चौधरी, मूला चौधरी, किशन मुकदम, रतन सिंह, दाताराम बैनीवाल, बगजीत चौधरी, फैली चौघरी, नौहबत प्रधान, अवतार मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।