Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vrindavan News: परिक्रमा पर निकले सद्गुरु ऋतेश्वर, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

    Updated: Tue, 02 Dec 2025 03:31 PM (IST)

    वृंदावन में सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने प्रेम मंदिर से बाराह घाट स्थित आनंदम धाम आश्रम तक पदयात्रा शुरू की। कार्तिक मास में शुरू हुई इस पदयात्रा में दर् ...और पढ़ें

    Hero Image

    सद्गुरु ऋतेश्वर ने भी अब पदयात्रा शुरू कर दी है।

    संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। सद्गुरु ऋतेश्वर ने सोमवार देर शाम प्रेम मंदिर से अपने आश्रम तक परिक्रमा की। आश्रम के अनुयायियों ने परिक्रमा के रूट पर मजबूत व्यवस्था बनाई। ताकि भीड़ का दबाव न हो सके।

    सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज सोमवार की शाम सात बजे प्रेममंदिर से परिक्रमा करते हुए बाराहघाट स्थित अपने आश्रम आनंदम वृंदावन के लिए रवाना हुए। सद्गरु ऋतेश्वर ने जैसे ही परिक्रमा शुरू की, तो भक्तों की भीड़ उनकी ओर दर्शन व आशीर्वाद के लिए पहुंचने लगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए आगे बढ़ते रहे

    ऐसे में आश्रम के अनुयायियों ने सड़क किनारे दोनों ओर रस्से से रेलिंग बना दी। जैसे जैसे पदयात्रा आगे बढ़ती, श्रद्धालुओं की भीड़ सद्गुरु ऋतेश्वर से आशीर्वाद लेने के लिए आगे बढ़ते रहे। सद्गरु सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए आगे बढ़ते रहे और श्रद्धालुओं की भीड़ में वृद्धि होती रही। प्रेममंदिर से परिक्रमा करते हुए सद्गुरु ऋतेश्वर रमणरेती पुलिस चौकी, परिक्रमा मार्ग, रमणरेती होते हुए बाराहघाट स्थित आनंदम धाम आश्रम पहुंचे।