विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले बोले, आचरण और संस्कृति से बनेगा भारत विश्वगुरु

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 10 Nov 2026 03:42 PM (IST)

दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि भारत को विश्वगुरु का दर्जा किसी प्रमाणपत्र से नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और आचरण से ...और पढ़ें

केशवधाम में मंगलवार को आयोजित अन्नकूट उत्सव में मुख वक्ता संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, नारायण दास अग्रवाल व अन्य।

केशवधाम में मंगलवार को आयोजित अन्नकूट उत्सव में मुख वक्ता संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, नारायण दास अग्रवाल व अन्य।

HighLights

  1. वृंदावन के केशवधाम में अन्नकूट उत्सव का आयोजन, सर कार्यवाह का संबोधन।

  2. श्रीकृष्ण ने सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया द्वापर में।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा दुनिया की कोई संस्था हमें विश्वगुरु का प्रमाणपत्र अभी देगी। बल्कि हमें अपनी संस्कृति, धर्म के आचरण को अपनी जीवनशैली में उतारकर विश्वगुरु का दर्जा हासिल करना होगा। भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का दंभ भंग करने के लिए ब्रजवासियों के सहयोग से गिरिराज पर्वत उठाया।

द्वापर में केशव ने संगठित रहकर प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण, समाज को संगठित करने के साथ असहाय को सशक्त बनाकर दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना होगा।

केशवधाम में मंगलवार को आयोजित अन्नकूट उत्सव में मुख वक्ता संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा अर्थशास्त्री कहते है 21 वीं सदी में भारत दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत होगा। हमें बड़ी अर्थ व्यवस्था के साथ सामाजिक, धार्मिक मूल्यों की मजबूती के साथ दुनिया को अपने देश की संस्कृति, वैदिक ज्ञान का संदेश देना होगा। द्वापर में श्रीकृष्ण ने गिर्राज पर्वत उठाकर सामाजिक एकता का संदेश दिया।

अब सौ वर्ष पहले भी एक केशव ने देश में धार्मिक, वैदिक ज्ञान के साथ सामाजिक समरसता को संगठित करने की शुरुआत की। इन सौ वर्षों में अनेक प्रकल्पों के सहारे केशवधाम समाज को एकजुट कर रहा है। दत्तात्रेय होसबाले ने कंबोडिया देश के निर्माण के बारे में कहा देश में ऋषि मुनियों ने धार्मिक ज्ञान का संदेश दुनिया को देकर विश्वगुरु का दर्जा हासिल किया तो राजा महाराजा भी पीछे नहीं रहे।

दक्षिण के तमिलनाडु से नौका लेकर निकले राजा कॉम्बो ने एक महाद्वीप पर आदिवासी लोगों को वस्त्र पहनने की परंपरा डाली, अपने देश के संस्कृति सिखाई। वहां के लोगों ने उन्हें राजा माना तभी देश का नाम।कंबोडिया पड़ा।

अन्नकूट उत्सव की शुरूआत संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, केशवधाम अध्यक्ष नारायणदास अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विद्यालय के बालकों ने योग, संस्कृति पर अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। भाजपा के पूर्व केंद्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।