विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थल सेना में लेफ्टिनेंट बने मथुरा के रोहित चौधरी, जालंधर में पहली पोस्टिंग; पिता हैं एयरफोर्स से रिटायर

Published: Sun, 13 Sep 2026 02:36 PM (IST)

Mathura News: मथुरा के रोहित चौधरी का भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है, जिससे उनके परिवार ...और पढ़ें

रोहित चौधरी का भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन

रोहित चौधरी का भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन

HighLights

  1. रोहित चौधरी का थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन

  2. चेन्नई अकादमी से प्रशिक्षण, पहली पोस्टिंग जालंधर में

  3. पिता वायु सेना से सेवानिवृत्त, परिवार में हर्ष

जागरण संवाददाता, मथुरा। जिले के रोहित चौधरी का भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। चेन्नई स्थित आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से प्रशिक्षण पूर्ण कर पासआउट होने पर स्वजन व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया। उनकी पहली पोस्टिंग जालंधर में होगी।

रोहित के पिता है वायुसेना से रिटायर

रोहित ने कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की शिक्षा अजमेर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल से प्राप्त की और बैचलर आफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता अजीत चौधरी भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता कृष्णा चौधरी परास्नातक हैं। रोहित के मामा पार्षद राजीव कुमार सहित स्वजन व शुभचिंतकों ने उन्हें चयन पर बधाई दी हैं।

यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली करेगी पर्यटकों की संख्या निर्धारित, ताजमहल की धारण क्षमता तय करने को ASI ने भेजा प्रस्ताव

राष्ट्रीय थल सेना शिविर में शामिल हुए बीएसए के एनसीसी कैडेट्स

बीएसए कॉलेज और 10 यूपी बटालियन के तीन एनसीसी कैडेट्स ने दो से 11 सितंबर तक नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय थल सेना शिविर में पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। कैडेट अनुश्री गौतम, राधारानी व सुजल कुमार ने शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें- ताजमहल में पर्यटकों ने चप्पल उतारकर जोड़े हाथ, 'बम बम बोले' के नारों से गूंजा परिसर

अनुशी गौतम ने मैप रीडिंग में, राधारानी ने जजिंग डिस्टेंस और फील्ड सिग्नल में, जबकि सुजल कुमार ने आब्स्ट्रकल ट्रैनिंग में अपनी जगह बनाई।

तीनों कैडेट्स का महाविद्यालय में स्वागत किया जाएगा

तीनों कैडेट्स ने लगातार चार कैंप में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय थल सेना कैंप में चयन प्राप्त किया है। बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित शर्मा ने कहा कि इन कैडेट्स ने बीएसए महाविद्यालय और 10 यूपी बटालियन एनसीसी का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर 10 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल केएस मागो ने कैडेट्स को शुभकामनाएं दी हैं। बीएसए कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट जसवंत सिंह ने बताया कि तीनों कैडेट्स का महाविद्यालय में स्वागत किया जाएगा।