Move to Jagran APP

Road Accident in Mathura: एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बोलेरो, चालक की मौत

Road Accident in Mathura एक्सप्रेस वे पर रात्रि में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की प्राइवेट बोलेरो में किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। दुर्घटना में चालक ने दम तोड़ दिया।

By Abhay KumarEdited By: Nirmal PareekPublished: Thu, 30 Mar 2023 06:55 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 06:55 PM (IST)
एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बोलेरो, चालक की मौत

संवाद सूत्र, सुरीर (मथुरा) : एक्सप्रेस वे पर रात्रि में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की प्राइवेट बोलेरो में किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। दुर्घटना में बोलेरो चालक बुरी तरह फंस गए। फोन पर दूसरी पेट्रोलिंग वाहन में तैनात साथियों ने मौके पर पहुंच चालक को बाहर निकाला। चालक और मुख्य आरक्षी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चालक ने दम तोड़ दिया। मुख्य आरक्षी का इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

यमुना एक्सप्रेस वे मांट टोल चौकी पुलिस को जेपी ग्रुप वालों ने प्राइवेट बोलेरो पेट्रोलिंग के लिए उपलब्ध कराई है। इस पर जमुनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवान कलां निवासी 24 वर्षीय शैलेश कुमार पुत्र कल्लन सिंह ड्राइवर के रूप में तैनात थे। बुधवार रात्रि मुख्य आरक्षी भूपेंद्र कुमार बोलेरो से एक्सप्रेस वे पर गश्त कर रहे थे। बोलेरो को शैलेश चला रहा था।

रात्रि करीब 2.25 बजे आगरा से नोएडा की तरफ माइल स्टोन 98 के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आए किसी वाहन ने बोलेरो में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बोलेरो आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी। दुर्घटना में बोलेरो चालक बुरी तरह फंस गए। उन्होंने अपने फोन से दूसरे पेट्रोलिंग वाहन पर तैनात साथी को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। कुछ देर में साथी पहुंच गए और वाहन में फंसे शैलेश को बाहर निकाला।

इस हादसे में मुख्य आरक्षी भूपेंद्र कुमार भी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ देर बाद शैलेश ने दम तोड़ दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.