अनंत अंबानी ने किए गिरिराज के दर्शन, लगाई पैदल परिक्रमा; साधारण अंदाज पर लोग हुए फिदा
उद्योगपति अनंत अंबानी अपने दो दिवसीय ब्रज भ्रमण पर गोवर्धन पहुंचे, जहां उन्होंने जतीपुरा मुखारविंद मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन किए। प्रभु के दरबार में भोग समर्पित कर आशीर्वाद लिया और फिर 21 किमी की पैदल परिक्रमा शुरू की।

गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पर अनंत अंबानी।
HighLights
अनंत अंबानी दो दिवसीय ब्रज भ्रमण पर गोवर्धन पहुंचे।
जतीपुरा मुखारविंद मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन किए।
21 किमी की पैदल परिक्रमा शुरू कर श्रद्धा व्यक्त की।
संवाद सूत्र, गोवर्धन (मथुरा)। उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी अपने दो दिवसीय ब्रज भ्रमण पर शुक्रवार देर शाम गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने जतीपुरा मुखारविंद मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन किए। प्रभु के दरबार में विविध भोग समर्पित किए और सेवा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आगरा से शाम करीब सात बजे गोवर्धन पहुंचे। वह सबसे पहले गंगाधाम आश्रम पहुंचे, जहां नाथद्वारा के तिलकायत गोस्वामी विशाल बाबा ने उनका स्वागत किया। आश्रम में कुछ समय रुकने के बाद वह विशाल बाबा के सानिध्य में पैदल ही जतीपुरा मुखारविंद गिरिराजजी मंदिर पहुंचे। गिरिराजजी के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति भाव प्रकट किया।
मंदिर में आयोजित कुनबाड़ा के अंतर्गत गिरिराजजी को विभिन्न प्रकार के भोग समर्पित किए गए। अनंत अंबानी ने प्रभु के चरणों में भोग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन से पूर्व अनंत अंबानी ने बल्लभकुल पुरोहित सुरेशचंद रामजीलाल के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पुरोहित सुरेशचंद रामजीलाल ने उन्हें प्रसादी दुपट्टा भेंट किया और ब्रजभूमि आगमन पर बधाई दी।
मंदिर में रोजाना शाम 6.30 बजे शयन आरती होती है, लेकिन शुक्रवार को अपने भक्त के भाव को देखते हुए गिरिराजजी की शयन आरती करीब सवा घंटे विलंब से हुई। अनंत अंबानी के मंदिर पहुंचने के बाद नाथद्वारा के तिलकायत गोस्वामी विशाल बाबा ने शयन आरती की।
इसके बाद अनंत पैदल ही 21 किमी में विराजे गोवर्धन पर्वत की पैदल ही परिक्रमा शुरू की। शनिवार सुबह वह गिरिराज जी के दर्शन कर वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।