ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1465 पदों पर बंपर भर्ती, असिस्टेंट लोको पायलट के लिए ऑनलाइन करें अप्लाई
ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने जीडीसीई 2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट सहित 1,465 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1465 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026, ऑनलाइन करें अप्लाई
चयन प्रक्रिया में सीबीटी, एप्टीट्यूड टेस्ट और मेडिकल शामिल
जागरण संवाददाता, मथुरा। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने जनरल डिपार्टमेंट कांपिटिटिव एग्जामिनेशन (जीडीसीई) 2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 1,465 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार ईस्ट सेंट्रल रेलवे की वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2026 है। उम्र सीमा जनरल वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 42 साल, ओबीसी के लिए 45 साल और SC या ST के लिए 47 साल है। ऐसे होगा चयनः उम्मीदवारों का चयन पहले सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) से होगा। इसके बाद पद के अनुसार कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट या कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट लिया जाएगा।
इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में 100 सवाल होंगे और परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। CBT की तारीख रेलवे की ओर से बाद में जारी की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
ईस्ट सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। भर्ती के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और निर्धारित फीस जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें। भविष्य की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी भी रख लें।
यह भी पढ़ें- घरेलू कनेक्शन धारकों की समस्या बढ़ गई: महंगा मिलेगा LPG सिलिंडर, मैनपुरी में 30% उपभोक्ताओं की रह गई E-Kyc
किसके लिए उपयोगी
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट और अन्य पदों पर नौकरी की तैयारी कर रहे पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने पद की योग्यता और अन्य शर्तें जरूर देखनी चाहिए।
