विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रमा एकादशी पर वृंदावन में उमड़ी भीड़, बांकेबिहारी मंदिर पर बिगड़े हालात

By Vipin Parashar Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 05 Nov 2026 08:35 PM (IST)

रमा एकादशी पर वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे व्यवस्थाएं चरमरा गईं। श्रद्धालुओं को मंदिर ...और पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर में प्रवेश को लेकर श्रद्धालुओं की लगी कतार।

बांकेबिहारी मंदिर में प्रवेश को लेकर श्रद्धालुओं की लगी कतार।

HighLights

  1. मंदिर में भीड़ के कारण व्यवस्थाएं संभालने में परेशानी हुई।

  2. श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने और परिक्रमा में घंटों लगे।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में गुरुवार को पड़ी रमा एकादशी पर दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ मंदिर पहुंची तो व्यवस्थाएं ध्वस्त होती दिखाई दीं। मंदिर के अंदर रेलिंग में भले ही आराम से श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, लेकिन मंदिर के बाहर भीड़ का दबाव गलियों और बाजार में बना रहा। आपाधापी के माहौल में चंद मिनटों का सफर घंटों में तय करके श्रद्धालु मंदिर तक पहुंच सके।

रमा एकादशी पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा शुरू कर दी तो परिक्रमा में भक्तों के कदम बढ़ते दिखाई दिए। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में गुरुवार को रमा एकादशी पर भाेर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचना शुरू हुई तो देर रात तक भक्तों की भीड़ कम नहीं हुई। सुबह से ही मंदिरों के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने परिक्रमा शुरू कर दी।

बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ से हालात ऐसे बिगड़े कि दस मिनट का रास्ता श्रद्धालुओं को एक घंटे में तय करके मंदिर तक पहुंचना पड़ा। मंदिर आने वाले रास्तों विद्यापीठ व जुगलघाट से ही श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव बनने लगा तो मंदिर की गलियों में भी आपाधापी का माहौल बन गया। हर श्रद्धालुओं में पहले दर्शन करने की होड़ देखने को मिल रही थी। ताकि वह दर्शन करके अपनी पंचकोसीय परिक्रमा शुरू कर सके।

दाऊजी मंदिर के सामने गली में कई श्रद्धालु तो एक दूसरे को धकियाकर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तो कहासुनी हो गई। इसी तरह पुलिस चौकी के सामने जब श्रद्धालुओं काे रोका जा रहा था तो श्रद्धालुओं में बेचैनी होती दिखाई दी। मंदिर के चबूतरे से पहले गली में श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव बन गया।

जब बैरियर मंदिर में प्रवेश के लिए खुला तो श्रद्धालुओं में आपाधापी का माहौल बन गया, हर श्रद्धालु पहले पहुंचने की होड़ में दूसरे को धकियाने लगता। ऐसे में पुलिसकर्मी और सुरक्षागार्डों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुबह से शाम तक सर्दी में भी जमकर पसीना बहाया।

परिक्रमा में बनी रही भक्तों की भीड़

कार्तिक मास की रमा एकादशी पर पंचकोसीय परिक्रमा में भोर से ही भक्तों की भीड़ शुरू हुई तो देर शाम तक श्रद्धालु परिक्रमा करते रहे। नंगे पैर राधानाम का जप करते तो हरे रामा हरे कृष्णा का महामंत्र जप करते विदेशी भक्तों ने पंचकोसीय परिक्रमा पूरी की। पूरे परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से शाम तक बनी रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।