Move to Jagran APP

यमुना का जलस्तर बढ़ने से पैंटून पुल से निकलने में खतरा

मांट-वृंदावन के बीच यमुना पर बने पैंटून पुल पर दुर्घटना की आशंका से राहगीर परेशान

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 11:27 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 11:27 PM (IST)
यमुना का जलस्तर बढ़ने से पैंटून पुल से निकलने में खतरा
यमुना का जलस्तर बढ़ने से पैंटून पुल से निकलने में खतरा

जासं, वृंदावन: जलस्तर बढ़ने पर मांट-वृंदावन के बीच यमुना पर बने पैंटून पुल पर दुर्घटना की आशंका से राहगीर परेशान हैं। लोग जान हथेली पर रखकर गुजर रहे हैं।

loksabha election banner

प्रयागराज में चल रहे कुंभ के दौरान यमुना में जल की कमी न रहे इस उद्देश्य से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते अचानक यमुना के जल में बढ़ोत्तरी हो गई। पैंटून पुल के एप्रोच मार्ग पर पानी पहुंच गया है। न केवल एप्रोच मार्ग बल्कि इससे पुल के ऊपर भी मिट्टी गीली हो गई है। राहगीरों को दलदल जैसी स्थिति से होकर गुजरना पड़ रहा है। लोनिवि ने नवंबर में पुल बना दिया था। उस समय यमुना में पानी कम था, तो विभाग ने कम दायरे में पीपा लगाकर पुल तैयार कर दिया था। चार दिन से यमुना के जल में बढ़ोत्तरी हुई, तो पुल पर पानी पहुंच गया। इससे लोग बमुश्किल निकल पा रहे हैं। अचानक बिगड़े हालात

लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुदर्शन कांत वर्मा कहते हैं कि यमुना में अचानक पानी आ गया। पानी उतरने तक कुछ नहीं किया जा सकता। जिला प्रशासन को पुल पर लोगों का आवागमन रोकने को पत्र लिख रहे हैं। ¨सचाई विभाग को भी पानी छोड़ने से पहले सूचना देनी चाहिए थी, ताकि हम पुल पर आवागमन की व्यवस्था कर सकते थे। इसलिए पुल का अधिक होता इस्तेमाल

पैंटून पुल से मांट से लेकर नौहझील तक के लोगों को वृंदावन अथवा मथुरा आने के लिए करीब 10 किमी का रास्ता कम तय करना पड़ता है। यही कारण है कि हजारों राहगीर प्रतिदिन इस पुल का इस्तेमाल करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.