विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीन दिन मथुरा-वृंदावन में रहेंगीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, गोवर्धन परिक्रमा और कैंसर यूनिट का लोकार्पण

Published: Wed, 11 Mar 2026 08:44 AM (IST)

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु बांकेबिहारी, इस्कॉन और प्रेम मंदिर सहित कई मंदिरों के दर्शन भी करेंगी। दौरे को लेकर पुलिस और ...और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु तीन दिवसीय मथुरा ब्रज भ्रमण पर आ रही हैं। वह 18 मार्च से 20 मार्च तक मथुरा और वृंदावन में रहेंगी। वह गोवर्धन परिक्रमा लगाने के साथ ही रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम की कैंसर यूनिट का लोकार्पण भी करेंगी। इसके अलावा भी कई मंदिरों में दर्शन करेंगी।

19 मार्च को राष्ट्रपति विभिन्म मंदिरों में दर्शन करेंगी

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु अपने दूसरे दौरे पर तीन दिवसीय यात्रा पर 18 मार्च को वह गोवर्धन की परिक्रमा लगाएंगी। 19 मार्च को राष्ट्रपति विभिन्म मंदिरों में दर्शन करेंगी। जबकि 20 मार्च को वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नव स्थापित कैंसर यूनिट का लोकार्पण करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, इस्कान मंदिर, प्रेममंदिर, दावानल कुंड स्थित उड़िया बाबा आश्रम, वात्सल्य ग्राम भी पहुंचेंगी।

पुलिस, खुफिया विभाग, नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी 

राष्ट्रपति के दौरे काे लेकर पुलिस, खुफिया विभाग, नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को अधिकारियों ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था बनाने पर जोर देना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी राष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।