Move to Jagran APP

धनतेरस पर चमक उठा बर्तन बाजार

काफी दिनों बाद टूट रहा बाजार का सन्नाटा दुकानदारों में जागी उम्मीद

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 06:38 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 06:38 AM (IST)
धनतेरस पर चमक उठा बर्तन बाजार
धनतेरस पर चमक उठा बर्तन बाजार

संवाद सहयोगी, मथुरा : कोरोना काल के बीच अब धनतेरस और दीपावली पर एक बार फिर बाजार में रौनक लौटने लगी है। धनतेरस पर बर्तन और धातु की खरीदारी करने से घर में लक्ष्मी आती है। धनतेरस पर होने वाली खरीदारी से शहर के बर्तन कारोबारियों को भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है। धनतेरस के लिए शहर के बर्तन कारोबारी पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि बर्तन के बाजार में कोई नया ट्रेंड नहीं है, लेकिन धनतेरस पर बर्तन के साथ लोग इंडक्शन, माइक्रोवेव ओवन और मल्टी बर्नर चूल्हे को भी पसंद कर रहे हैं।

loksabha election banner

तांबा, पीतल, स्टील व कांसा धातु के परंपरागत और फैंसी बर्तन भी बाजार में उपलब्ध है। ब्रजवासियों को हापुड़, मुंबई, दिल्ली, आगरा और हरियाणा के के बर्तन खूब रास आ रहे हैं। इस बार बर्तन बाजार में नान स्टिक बर्तनों की भी अच्छी मांग है। बर्तन कारोबारी संजय ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन और आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में हर परिवार अपने बजट के अनुसार बर्तन खरीदता है। कई बार आवश्यकता न होने पर भी त्योहार के चलते बर्तन खरीदे जाते हैं। बाजार में सबसे अधिक खरीद रसोई और पूजा के काम आने वाले बर्तनों की होती है। धनतेरस के दिन शहर के बर्तन बाजार में करोड़ों का व्यापार होता है। ऐसे में व्यापारियों को उम्मीद है कि कोरोना काल में बाजार बंद रहने से होने वाले नुकसान की भरपाई काफी हद तक इस दीपावली पर हो जाएगी। विकास बाजार स्थित बर्तन कारोबारी दिनेश पापे ने बताया कि दीपावली पर बर्तन का करोड़ों का कारोबार होता है। कोरोना काल के चलते इस बार गत वर्ष की अपेक्षा बाजार में 20 से 25 फीसद की कमी आई है। होली गेट स्थित बर्तन कारोबारी अश्विन कुमार ने बताया कि अभी बर्तन का बाजार सजा है, लेकिन इसकी रौनक तो धनतेरस वाले दिन ही अधिक होती है। धनतेरस पर ज्यादातर घर में रोजाना प्रयोग होने वाले गिलास, कटोरी, चम्मच, थाली, जग और लोटे के साथ ही बर्तन स्टैंड, कुकर, डिनर सेट की मांग भी खूब रहती है। वहीं व्यापारी अजय गोयल ने बताया कि बर्तन के साथ-साथ पूजा के बर्तनों का भी ग्राहकों में अच्छा रुझान होता है। त्योहार पर अधिकांश लोग पीतल के दीपक, कटोरी, दीपदान, गरुड़ घंटी और थाली की भी खरीदारी करते हैं। बर्तन की कीमतों पर एक नजर (रुपये प्रतिकिलो)

स्टील 150-350

कांसा 140-400

तांबा 500-860

पीतल 250-550 पूजा के बर्तन (रुपये प्रति पीस)

पीतल कटोरी 10-25

पीतल प्लेट 50-250

धूपदानी 40-100

गरुड़ घंटी 40-250

पीतल दीया 60-200


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.