विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं मथुरा की नई मुख्य विकास अधिकारी? पति नोएडा में पुलिस अफसर; चार्ज लेते ही गिनाईं प्राथमिकताएं

Published: Tue, 03 Feb 2026 09:09 AM (IST)

डॉ. पूजा गुप्ता ने मथुरा में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) का पदभार ग्रहण किया। 2020 बैच की आईएएस अधिकारी ने ...और पढ़ें

पद ग्रहण करने के दौरान मथुरा की मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर पूजा गुप्ता।

पद ग्रहण करने के दौरान मथुरा की मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर पूजा गुप्ता।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मथुरा! 2020 बैच की आएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी डॉक्टर पूजा गुप्ता ने सोमवार शाम को मुख्य विकास अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अधिकारियों से परिचय करते हुए विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताई। वह इससे पहले गाजियाबाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पद पर कार्यरत थीं।

सीडीओ ने जिले में ग्रामीण क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई

राजीव भवन स्थित सीडीओ कार्यालय में डॉक्टर पूजा गुप्ता को पीडी डीआरडीए एके उपाध्याय ने पदभार ग्रहण की औपचारिकता कराई। इसके बाद उन्होंने डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, डीडीओ गरिमा खरे आदि अधिकारियों से परिचय किया। नवागत सीडीओ ने जिले में ग्रामीण क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

योजना की रुकावट को साथ मिलकर करें दूर

सीडीओ ने कहा कि यदि किसी परियोजना या योजना में कोई रुकावट है, तो उसे अधिकारी पूरे मनोयोग के साथ दूर करें। यदि किसी को कोई समस्या हो तो मेरे पास आकर विमर्श करें और उसका समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि वह जिले में चल रहे विकास कार्यों और विकास खंडों का जल्द ही निरीक्षण करेंगी। डॉक्टर पूजा गुप्ता मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। पूजा गुप्ता के पति शक्ति अवस्थी जाने-माने आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अफसर हैं, फिलहाल वह नोएडा में एडिशनल डीसीपी के पद पर कार्यरत हैं।