यमुना मिशन को भेजा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस
यमुना में किए गए कामों को लेकर उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यमुना मिशन को नोटिस भेजा है। बोर्ड ने पूछा है कि यह काम किस की अनुमति से किया गया है। मिशन के अनिल शर्मा और प्रदीप बंसल ने नाम जारी इस नोटिस में उनसे इस काम के लिए अनुमति या अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगा गया है।
जागरण संवाददाता, मथुरा: यमुना में किए गए कामों को लेकर उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यमुना मिशन को नोटिस भेजा है। बोर्ड ने पूछा है कि यह काम किस की अनुमति से किया गया है। मिशन के अनिल शर्मा और प्रदीप बंसल के नाम जारी इस नोटिस में उनसे इस काम के लिए अनुमति या अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगा गया है।
उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से जारी इस नोटिस में कहा गया है कि यमुना में यमुना मिशन की ओर से चल रहे कामों पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया। इस टीम ने 22 अक्टूबर को स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण ने गऊघाट से लेकर जय¨सहपुरा खादर तक यमुना मिशन की ओर से किए गए निर्माण कार्य मिले हैं। क्षेत्रीय अधिकारी ने यमुना मिशन के अनिल शर्मा और प्रदीप बंसल से पूछा है कि अगर उनके पास वन विभाग, ¨सचाई विभाग, नगर निगम, खनन विभाग आदि से प्राप्त कोई अनापत्ति या अनुमति पत्र है तो दिखाए। साथ ही वह अपना स्पष्टीकरण तत्काल दें। नोटिस में हालांकि तत्काल का मंतव्य स्पष्ट नहीं किया गया है। कितने दिन में मिशन को अपना जवाब देना है यह साफ नहीं है। इस पर क्षेत्रीय अधिकारी अर¨वद कुमार का कहना है कि तीन दिन में अगर जवाब नहीं मिलता है तो वह आगे की कार्रवाई करेंगे।