दारोगा ने बचाई युवक की जान
शुक्रवार की शाम पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। सड़क दुर्घटना में घायल को एक दरोगा ने अपनी कार में ले जाकर नयति में भर्ती कराया। घायल के होश में आने का दरोगा इंतजार करते रहे। घायल के होश में आने के बाद घायल के परिवार वालों को सूचना दी।
संवाद सूत्र, लक्ष्मी नगर (मथुरा): शुक्रवार की शाम पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। सड़क दुर्घटना में घायल को एक दरोगा ने अपनी कार में ले जाकर नयति में भर्ती कराया। घायल के होश में आने का दरोगा इंतजार करते रहे। घायल के होश में आने के बाद घायल के परिवार वालों को सूचना दी।
शुक्रवार की शाम सात बजे 18 वर्षीय सरन पुत्र शरद निवासी कैलाश नगर वृंदावन बाइक से गोकुल की तरफ से लक्ष्मी नगर की ओर जा रहा था। रावन गेट के निकट पीछे से आ रही कार युवक में टक्कर मार दी, चालक कार लेकर भाग गया। बाइक सवार लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा था और अस्पताल ले जाने वाला कोई नहीं था। सड़क दुर्घटना की सूचना पर मिलने पर थाना यमुनापार के एसआई मुनेंद्र ¨सह अपनी कार से घटना स्थल पर पहुंच गए। वह घायल को कार से लाइफ लाइन ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद वह घायल को नयति लेकर गए। करीब एक घंटे बाद घायल को होश आया और उसने अपना परिचय दिया। इसके बाद एसआई ने घायल के परिवार वालों को सूचना कर दी।