अब धर्मरक्षा संघ ने भी उठाई मंदिरों को खोलने की मांग
संवाद सहयोगी मथुरा वृंदावन में लॉकडाउन में पिछले दो महीने से मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए धर्मरक्षा संघ ने सरकार से मांग की है। संघ पदाधिकारियों ने बैठक कर ब्रजमंडल के सभी मंदिर देवालयों को यथाशीघ्र खोले जाने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा है।
संवाद सहयोगी, मथुरा : वृंदावन में लॉकडाउन में पिछले दो महीने से मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए धर्मरक्षा संघ ने सरकार से मांग की है। संघ पदाधिकारियों ने बैठक कर ब्रजमंडल के सभी मंदिर, देवालयों को यथाशीघ्र खोले जाने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा है।
धर्मरक्षा संघ ने गुरुवार को सप्तदेवालयों में शामिल राधादामोदर मंदिर में बैठक कर मंदिर, देवालयों को खोलने का प्रस्ताव रखा। ठा. बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत देवेंद्रनाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संत, महंतों व मंदिर सेवायतों ने ब्रजमंडल के मंदिरों को खोलने की मांग की। आचार्य बद्रीश, महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा दो महीने बीत चुके हैं, लॉकडाउन में श्रद्धालुओं को ठाकुरजी के दर्शन नहीं हुए। संस्था अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा यह स्थल दर्शनार्थियों के आस्था का मुख्यकेंद्र मंदिर ब्रजमंडल की अर्थव्यवस्था से जुड़े हैं। बाजारों में खरीदारी भी श्रद्धालुओं पर निर्भर है। उनके सामने आजीविका का सवाल पैदा हो गया है। देवेंद्रनाथ गोस्वामी, गोपेश गोस्वामी ने कहा कि कोरोना से निजात पाने की उम्मीद कम है, ऐसे में कड़े नियमों के साथ सरकार मंदिरों को खोले। गोस्वामी कनिका महाराज ने कहा कि मंदिर में सैनिटाइजेशन करवाकर श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश मिले। महामंडलेश्वर स्वामी रुद्रदेवानंद, श्रीदास प्रजापति, लक्ष्मी नारायण मिश्र, स्वामी देवानंद, स्वामी चंदन मुनि, दामोदरचंद्र गोस्वामी, करुण कुमार गोस्वामी, कृष्ण बलराम गोस्वामी, पूर्णचंद्र गोस्वामी मौजूद रहे।