भाभी की गला रेतकर हत्या, फिर देवर ने किया आत्महत्या का प्रयास; मथुरा में हुई सनसनीखेज घटना
मथुरा के नौहझील क्षेत्र के कटेलिया बागही गांव में देवर दीपक ने भाभी करिश्मा की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि भाभी के फोन पर बात करने को लेकर विवाद हुआ था। हत्या के बाद दीपक ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मथुरा। नौहझील क्षेत्र के गांव कटेलिया बागही में रविवार को देवर-भाभी के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। देवर ने भाभी की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जान देने का प्रयास किया। घायल देवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाभी की गला रेत कर हत्या के बाद देवर ने भी किया आत्महत्या का प्रयास
नौहझील क्षेत्र के गांव कटेलिया बागही में रविवार सुबह दीपक की भाभी करिश्मा से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि भाभी किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। इसका देवर विरोध करता था। रविवार सुबह इसी बात को लेकर विवाद हो गया। दीपक ने भाभी का गला रेत दिया। इससे उनकी मौके पर हे मृत्यु हो गई। वही खुद भी जान देने का प्रयास किया। इससे वह भी गंभीर घायल हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दीपक को अस्पताल में कराया भर्ती
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपक को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।