महोली में चौकीदार की हत्या, बंद पड़े मकान में मिला शव
गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका, एसपी सिटी और सीओ पहुंचे मौके पर
मथुरा, जासं: थाना हाईवे क्षेत्र की केशव नगर कॉलोनी महोली के एक बंद मकान में युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। प्रथम ²ष्टया युवक की हत्या गला दबाकर प्रतीत हो रही है। एसपी सिटी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस घटना के संबंध में देररात तक जानकारी जुटा रही थी।
थाना हाईवे के गांव महोली निवासी 35 वर्षीय महेंद्र शर्मा गांव की केशव नगर में चौकीदारी और स्टेशन पर काम करता था। महेंद्र मंगलवार शाम घर से निकला था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो बुधवार की शाम उसकी तलाश की गई। महेंद्र का नौ वर्षीय भतीजा बंद पड़े मकान पर पहुंच गया। छत से जाकर देखा तो महेंद्र एक कमरे में पड़ा था। महेंद्र की हत्या के बाद गला दबाकर की है। हत्यारे छत के रास्ते से निकल गए। भतीजे ने यह सूचना लोगों को दी। महेंद्र के भाई मथुरा और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने छत के रास्ते से घर का मुख्यद्वार खोल दिया। प्रथम²ष्टया लग रहा था कि महेंद्र की हत्या गला दबाकर की गई है, उसके मुंह पर कुछ चोट के निशान है। शव के पास चूड़ी जैसा टुकड़ा भी मिला है। एसपी सिटी श्रवण कुमार, सीओ रिफाइनरी राकेश, थाना प्रभारी हाईवे अनूप सरोज, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। देररात तक पुलिस कार्रवाई कर रही थी। एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि गला दबाकर हत्या प्रतीत हो रही है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।