विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mathura News: श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, तभी महिला के शरीर में हुई हलचल; परिवारवालों में मच गई खलबली

By Vipin ParasharEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 31 Oct 2023 09:52 AM (IST)

Mathura Latest News In Hindi श्मशान घाट पर महिला के शरीर में हलचल होने पर स्वजन जीवित होने की आशंका ...और पढ़ें

जीवित होने की आशंका पर श्मशान से महिला को ले गए अस्पताल
जीवित होने की आशंका पर श्मशान से महिला को ले गए अस्पताल

HighLights

  1. बीमारी से हुई थी मृत्यु
  2. अस्पताल में भी चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

संवाद सहयोगी, वृंदावन/मथुरा। गौरानगर कालोनी में बीमारी के बाद महिला की मृत्यु हो गई। स्वजन व आसपास के लोग मृत महिला के शव को लेकर श्मशान पहुंचे। अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि महिला के शरीर में कुछ लोगों ने हलचल देखी तो खलबली मच गई।

महिला का शरीर न तो अकड़ा था और गर्म था। लोगों को इसके जीवित होने का अंदेशा हुआ तो श्मशान से सीधे अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फिर श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ेंः Karwa Chauth 2023: यूपी के इस गांव में करवा चौथ नहीं मनातीं सुहागिनें, व्रत तो दूर सोलह श्रृंगार भी नहीं करतीं महिलाएं

गौरानगर कालोनी निवासी बेनामी की 38 वर्षीय पत्नी कविता की एक सप्ताह पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वजन ने उन्हें रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में भर्ती करा दिया। शनिवार को कविता की हालत बिगड़ी और कोमा में जाने की स्थिति बन गई।

महिला को मृत घाेषित कर दिया

चिकित्सकों की सलाह पर स्वजन कविता को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल ले गए। रविवार की सुबह करीब दस बजे चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। रविवार शाम करीब सात बजे घर से शवयात्रा यमुना किनारे मोक्षधाम पहुंची। स्वजन अंतिम क्रिया की तैयारियां कर रहे थे, तभी अचानक मृतका के शव में हलचल दिखाई दी।

महिला का देर रात हुआ अंतिम संस्कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका के शरीर में गर्माहट के साथ अकड़न भी नहीं हुई थी। इससे महिला के जीवित होने की आशंका को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन ने देर रात मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।

Agra News: एक ट्रैक्टर ने लाइन हाजिर करवाए चार पुलिसवाले, डीसीपी सोनम कुमार की कार्रवाई से खलबली, पढ़िए क्या है पूरा मामला

अज्ञात बालक का शव मिला

गोवर्धन: गोवर्धन तहसील कार्यालय के समीप अज्ञात बालक का शव मिला है। सोमवार को पीआरवी को तहसील कार्यालय के समीप बालक के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गई। थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया, बालक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हुई है।