Move to Jagran APP

फिर छाया रहा कोहरा, गलन बरकरार

गुरुवार को भी मौसम बिगड़ा रहा और कोहरा छाया रहा। मौसम में गलन बरकरार रही। कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। सुबह नौ बजे तक कोहरा बना रहा और दिनभर धूप नहीं निकली। मौसम बिगड़ने से स्कूल जाने वाले बच्चों को कठिनाई का सामना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 10:57 PM (IST)
फिर छाया रहा कोहरा, गलन बरकरार
फिर छाया रहा कोहरा, गलन बरकरार

मथुरा: गुरुवार को भी मौसम बिगड़ा रहा और कोहरा छाया रहा। मौसम में गलन बरकरार रही। कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। सुबह नौ बजे तक कोहरा बना रहा और दिनभर धूप नहीं निकली। मौसम बिगड़ने से स्कूल जाने वाले बच्चों को कठिनाई का सामना पड़ा।

loksabha election banner

मौसम 22 जनवरी तक पूरी तरह साफ रहा था। लेकिन 23 जनवरी से कोहरा शुरू हो गया और गलन बनी रही। यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। जिससे जनमानस प्रभावित हुआ। धूप न निकलने से मौसम में ठंडक बनी रही और सुबह स्कूल जाने वाले विद्यार्थी ठिठुरते नजर आए। लोग अलाव जलाकर खुद को सुरक्षित करते नजर आए। इधर, जानकारों का कहना है कि गलनभरा मौसम अभी आगामी दिनों तक बना रहेगा। इससे गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं है। लेकिन गिरी फसल को नुकसान हो सकता है। क्योंकि धूप के अभाव में खेती सूख नहीं रही है, उसमें नमी बरकरार बनी हुई है। मौसम में आर्दता 72 बनी हुई है। जबकि अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.