भाजपा सरकार में बढ़ा है भ्रष्टाचार: कटैलिया
सुरीर: एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में चल रहे धरने में किसान नेता रामबाबू कटैलिया ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। कोई काम बिना पैसे के नहीं हो रहा। चौकी-थानों समेत सरकारी कार्यालयों मे खुलेआम रिश्वत मांगी जा रही है। विरोध करने वालों की आवाज दबाई जा रही है।
संवाद सूत्र, सुरीर: एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में चल रहे धरने में किसान नेता रामबाबू कटैलिया ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। कोई काम बिना पैसे के नहीं हो रहा। चौकी-थानों समेत सरकारी कार्यालयों मे खुलेआम रिश्वत मांगी जा रही है। विरोध करने वालों की आवाज दबाई जा रही है।
वह गुरुवार को बाजना के मोरकी मैदान पर सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति के तत्वाधान में चल रहे बेमियादी धरने को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में इमरजेंसी जैसे हालात बना रखे हैं। मंहगाई लगातार आसमान छू रही है। डीजल-पेट्रोल की कीमतों को सरकार कंट्रोल नहीं कर पा रही। सरकार इसमें कोई राहत देने के बजाय वोटों की खातिर एससी-एसटी एक्ट में संशोधन जैसे उल्टे-सीधे कानून से समाज में विघटन पैदा करने का प्रयास कर रही है।
युवा क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ¨सह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस एक्ट में संशोधन कर खुद कुल्हाड़ी पर पैर मार लिया है। अगर अभी भी इसे वापस नहीं लिया तो इसका खामियाजा आगे चलकर भुगतना पड़ेगा।
मोहन श्याम शर्मा, रोशन ¨सह ,सतवीर ¨सह, रामवीर प्रमुख, सुभाष नौहवार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। चंदो मुखिया, वीरी ¨सह, रामवीर ¨सह, सुखवीर ¨सह, सतवीर ¨सह, विजय ¨सह, बनवारी लाल शर्मा, नत्थी ¨सह, सोनिराम आदि तमाम किसान मौजूद थे। अध्यक्षता शीशराम ¨सह एवं संचालन रामवीर ¨सह जावरा ने किया।