बंदर ने फाड़ डाले दो हजार के नोट
जागरण संवाददाता, वृंदावन (मथुरा): वृंदावन में बंदरों का आतंक थम नहीं रहा है। सोमवार क
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 12:33 AM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 12:33 AM (IST)
जागरण संवाददाता, वृंदावन (मथुरा): वृंदावन में बंदरों का आतंक थम नहीं रहा है। सोमवार को पत्थरपुरा क्षेत्र में महिला से पर्स छीनकर बंदर ने उसमें से दो हजार की नोटों को निकाल टुकड़े-टुकड़े कर दिया। गरीबी से जूझ रही महिला मेहनत से कमाई रकम के टुकड़े देख बिलख उठी।
पत्थरपुरा निवासी 50 वर्षीय महिला पुष्पा सोमवार सुबह घर से बाजार में पहुंची ही थी कि बंदर ने उसके पर्स पर झपट्टा मार दिया। महिला ने पर्स काफी बचाने की कोशिश की, मगर बंदर पर्स छीनकर छत पर जा बैठा। महिला ने शोर मचाया, तो लोगों ने बंदर को फल और फ्रूटी तक दी। मगर, तब तक बंदर ने पर्स में रखे दो हजार के दो नोटों को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। फटे नोटों को देखकर महिला फफक उठी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें