विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वृंदावन में संत प्रेमानंद के आश्रम पर मिला प्रयागराज से लापता ग्राम प्रधान, फेंक दिया था फोन

By Sanjay Pandey Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 07 Nov 2026 12:11 AM (IST)

प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान जानकीनाथ यादव, जो सात दिन से लापता थे, वृंदावन में संत प्रेमानंद ...और पढ़ें

संत प्रेमानंद।

संत प्रेमानंद।

HighLights

  1. प्रयागराज के ग्राम प्रधान जानकीनाथ यादव वृंदावन में मिले।

  2. सात दिन से लापता थे, पारिवारिक विवाद से तनाव में।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। प्रयागराज जिले के थरवई थाना क्षेत्र में मनसैता गांव के प्रधान जानकीनाथ यादव वृंदावन में संत प्रेमानंद के आश्रम पर मिल गए। वह करीब सात दिन से लापते थे। स्वजन ने प्रयागराज में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई और अपहरण कर हत्या की आशंका जताई थी। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर प्रयागराज पुलिस आश्रम पहुुंची और उन्हें लेकर प्रयागराज चली गई।

मनसैता गांव निवासी प्रधान जानकी नाथ यादव ने पुलिस को बताया कि वह घर से बनियान और लुंगी पहनकर निकले थे। इसके बाद कछार होते हुए फाफामऊ पहुंचे। इसके बाद लखनऊ और फिर आगरा होते हुए मथुरा पहुंच गए। इससे पहले उन्होंने अपने चपरासी समेत तीन लोगों से बातचीत भी की और ट्रेन से मोबाइल फेंक दिया था।

पूछताछ में यह भी पता चला है कि ग्राम प्रधान का पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी के चलते वह मानसिक तनाव में थे। हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी उनके भाई छत्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने पहले पहले गुमशुदगी और फिर अपहरण कर हत्या की आशंका का मुकदमा कायम किया था। उनकी तलाश में पुलिस और सर्विलांस की 13 टीम बनाई गईं।

जांच के दौरान पता चला कि उन्होंने अपने आधार कार्ड पर नया सिमकार्ड लिया है, जिसके जरिए लोकेशन ट्रेस हुई। इसके बाद तलाश में जुटी टीम वृंदावन पहुंची और लापता ग्राम प्रधान को सकुशल बरामद कर लिया। रमणरेती चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शुभांशु यादव के मुताबिक ऐसा कोई मामला यहां पंजीबद्ध नहीं हुआ है। लोकेशन के आधार पर प्रयागराज पुलिस की टीम सीधे मौके पर पहुंची और प्रधान को वापस लेकर चली गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।